अब online भी ख़रीद सकते हैं खादी के मास्क ये हैं इसकी ख़ूबियाँ

khadi mask
👁️ 527 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। बड़े पैमाने पर लोगों में लोकप्रिय खादी फेस मास्क अब ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इससे देश के सुदूरवर्ती हिस्सों में रहने वाले उन लोगों को विशेष लाभ मिलेगा जो विभिन्‍न बाधाओं के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं या खादी इंडिया के आउटलेट पर नहीं जा सकते हैं। खादी के मास्क मंगाने के लिए यहां ऑर्डर दिए जा सकते हैं: http://www.kviconline.gov.in/khadimask.


केवीआईसी खादी सूती और सिल्क दोनों मास्क बेच रहा है। जहां सूती फेस मास्क की कीमत नाममात्र 30 रुपये प्रति मास्‍क है, वहीं सिल्क मास्क 100 रुपये प्रति मास्‍क उपलब्ध हैं। मास्क की ऑनलाइन खरीद के लिए न्यूनतम 500 रुपये का ऑर्डर दिया जा सकता है, जिसमें खरीदारों के पास यह विकल्‍प है कि वे उपलब्ध चार प्रकार के मास्क में से अपनी पसंद के मास्‍क चुन सकते हैं, यानी काली पाइपिंग के साथ सफेद सूती मास्क, ट्राइ-कलर पाइपिंग के साथ सफेद सूती कॉटन मास्क, ठोस रंगों में सिल्क मास्क और अनेक रंगों में प्रिंटेट सिल्क मास्क। KVIC खरीद की तारीख से 5 दिनों के भीतर मुफ्त में मास्क वितरित करता है। वर्तमान में ऑनलाइन बिक्री केवल देश के भीतर ही मान्य है।


केवीआईसीके अध्यक्ष श्री विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि खादी फेस मास्क की ऑनलाइन बिक्री शुरू की गई है ताकि लोग केवल वास्तविक खादी फेस मास्क खरीदें। “खादी मास्क की ऑनलाइन बिक्री का उद्देश्य खरीदारों को किसी भी धोखाधड़ी से रोकना है। कई ऑनलाइन पोर्टल खादी के नाम पर ऐसे मास्‍क बेच रहे हैं जो न तो खादी के कपड़े हैं और न ही हाथ से बने उत्पाद। सक्सेना ने कहा कि ऐसे भ्रामक विज्ञापनों के जाल में बहुत से लोग फंस जाते हैं।विशेष रूप से, खादी सूती फेस मास्क डबल-ट्विस्टेड 100%सूती कपड़े से बने हैं। ये मास्‍क तीन प्लेटों के साथ दोहरी-परत के हैं और तीन आकारों में उपलब्ध हैं – लघु, मध्यम और बड़े। ये मास्क दो पैटर्न में उपलब्ध हैं – काली पाइपिंग के साथ सफेद मास्क और ट्राइ-कलर पाइपिंग के साथ सफेद मास्क।


दूसरी तरफ, सिल्क मास्क तीन-परत वाले हैं जो 100% सूती खादी की दो आंतरिक परतों और खादी सिल्क फैब्रिक की सबसे ऊपरी परत के साथ हैं। सिल्क मास्क प्रिंट और साथ ही गैर-प्रिंटेड पैटर्न में विभिन्‍न रंगों में उपलब्ध हैं। आकर्षक मोती लगे हुए खादी सिल्क मास्क मानक आकार में उपलब्ध हैं और इनमें कानों के पास एडजस्‍ट करने के लिए लूप लगे हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश | शिवरात्रि भजन: महाशिवरात्रि पर सुनें और गाएं ये सबसे प्रभावशाली शिव भजन | TRAI की AI-आधारित स्पैम ब्लॉकिंग योजना से क्यों घबरा रहे हैं टेलीकॉम ऑपरेटर? सच क्या है |
21-02-2026