जीजा साले की जोड़ी-कारनामा ऐसा की दंग रह जाएंगे

👁️ 470 Views

जीजा साले की एक ऐसी जोड़ी के कारनामों का खुलासा हुआ है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जीजा साले की इस जोड़ी को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने एक शख्स से 4.85 करोड़ रु की धोखाधड़ी की। जीजा साले की यह जोड़ी फरार थी और कोर्ट ने इनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। जीजा साले की इस जोड़ी की पहचान गुणवीन सिंह और जितिन पाल सिंह के रूप में हुई है।

यह था मामला

दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी विक्रम पोरवाल के मुताबिक छतरपुर एक्सटेंसन निवासी योगेश त्यागी ने शिकायत दी थी जिसमें बताया गया था कि गुणवीन और जितिन ने खुद को दो संप्तियों को बेचने अधिकृत बताते हुए योगेश से 4.85 करोड़ की धोखाधड़ी की। डीसीपी पोरवाल के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में पता लगा कि छतरपुर के आहुजा फार्म के मालिक रविंदर कुमार आहूजा हैं मगर गुणवीन ने योगेश संपर्क कर बोला कि वह संपत्ति को बेचने के लिए अधिकृत है। उसने यह भी बताया कि संपत्ति सभी बाधाओं से मुक्त है। इस पर साल 2018 में योगेश ने संपत्ति का सौदा कर लिया। इसकी एवज में 2.80 करोड़ रु भी दिए गए। अगस्त 2018 में योगेश त्यागी को पता लगा कि संपत्ति विवादित है, तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे आरोप है कि इसके बाद गुणवीन ने उन्हें अशोका एवन्यू पर एक फार्म हाउस दिखाकर बोला कि उनके पैसे दूसरे सौदे में एडजस्ट हो जाएंगे। इसके बाद योगेश त्यागी ने इस संपत्ति की एवज में 2.05 करोड़ रु गुणवीन औऱ फार्म हाउस के कथित मालिक राम साहनी और अजय साहनी को दे दिया। बाद में साहनी बंधु ने परिवारिक विवाद होने का बहाना कर संपत्ति देने से आनाकानी कर दी।

ऑफर-https://amzn.to/3NBoOgM

जीजा साले की भूमिका

जांच के दौरान गुणवीन औऱ उसका साला जितिन पाल सिंह जानबूझकर फरार हो गए। कोर्ट ने इनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसीपी घनश्याम की देखरेख में एसआई राहुल, शउभेंदु, अमित आदि की टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने गुरुग्राम से गुणवीन सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। जितिन पाल को गुरुग्राम के सेक्टर 66 से गिरफ्तार किया गया। गुनवीन सिंह और जितिन पाल सिंह धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों से जुड़े आदतन अपराधी हैं। पुलिस जांच में अब तक कम से कम सात ऐसे मामलों का पता चला है जिसमें जीजा साले की इस जोड़ी को आरोपी बनाया गया है गुनवीन सिंह (उम्र 45 वर्ष) ने पंजाब यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया और रियल एस्टेट के कारोबार में प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर काम करना शुरू किया। बाद में वह अपने साले को अपने साथ ले गया और दोनों लोगों से करोड़ों रुपए ठगने लगे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला |
21-03-2026