फर्जी पत्रकार काम अवैध शराब की तस्करी, पुलिस ने रोका तो क्या हुआ जानिए

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। लॉकडाउन में दवाईयां के साथ साथ शराब की कालाबाजारी करने वाले भी काफी सक्रिय हो गए हैं। दिल्ली की कोटला मुबारकपुर पुलिस ने पत्रकारिता की आड़ में शराब का काला कारोबार करने वाले चार लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने इन्हें रोका तो ये पुलिस से ही झगड़ पड़े।

साउथ दिल्ली डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक पूरा मामला इस प्रकार है। कोटला मुबारक पुर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल सतेन्द्र, कांस्टेबल विपुल औऱ कुलदीप 18-19 मई की रात पेट्रोलिंग पर थे। उसी समय हेडकांस्टेबल सत्येन्द्र को सूचना मिली की चार लोग लॉकडाउन का लाभ उठाकर शराब की कालाबाजारी कर रहे हैं। सूचना ये भी थी कि यह लोग अवैध शऱाब की खेप सप्लाई करने के लिए फार्च्यूनर और स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस को ये भी सूचना मिली थी कि अवैध शराब की तस्करी करने वाला यह गैंग शराब की खेप लेकर एम्स के गेट नंबर दो के पास आने वाला है। तत्काल इस सूचना से कोटला मुबारक पुर थानाध्यक्ष विनय त्यागी को अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर जाल बिछा दिया। संदिग्ध हालत में फार्च्यूनर कार और 3 स्कूटी सवारों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से 42 बोतल बीयर, 4 बोतल रॉयल स्टैग, 4 बोतल मैजक मोमेंट, 6 क्वार्टर रॉयल स्टैग, 2 क्वार्टर डबल ब्लू और 3 क्वार्टर मैक डॉवेल व्हीस्की बरामद किया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर पहले इन्होंने पत्रकारिता का रोब भी दिखाया। इनमें से एक के पास फर्जी मीडिया आई कार्ड भी बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों की पहचान अमित मलिक, राम आशीष, पवन कौशिक औऱ मोहित बोसैया के रूप में हुई। पवन के पास से फर्जी मीडिया आई कार्ड बरामद हुआ।

video

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ |
03-09-2026