इन भोजपुरी गानो ने मचाई ऐसी धूम

👁️ 528 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। बॉलीबुड में भोजपुरी गानो की धूम मचना कोई नई बात नहीं है।

लेकिन पिछले दिनो फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा ने मनोज वाजपेई के साथ ‘बंबई में का बा’ गाना रिलीज किया

तो एक बार फिर से भोजपुरी गानो की वॉलीबुड में धूम मचाने की चर्चा जोर से होने लगी है।

सबसे खास बात तो यही है कि 26 साल बाद मनोज औऱ अनुभव एक साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आए हैं।

अनुभव को उम्मीद है बॉलीवुड में भोजपुरी गानो को एक नई रोशनी मिल जाएगी।

उन्होने इस दिशा में काम करने का संकेत भी दिया है।

जब चला था बॉलीवुड में भोजपुरी गानो का जादू

बॉलीवुड में भोजपुरी गानो की धुम मचना कोई नई बात नहीं है। 1961 में भोजपुरी गानो के जरिए बॉलीवुड में भोजपुरी गानो का डंका बजा था। इसके बाद कई भोजपुरी फिल्म औऱ गानो ने लोगो के दिल में जगह बनाई। लेकिन आज के दौर में पंजाबी और हरियाणवी गानो ने बॉलीवुड में कब्जा जमाया हुआ है।

बॉलीवुड में भोजपुरी के इन गानो ने मचाई है धूम 

बॉलीबुड में भोजपुरी के जिन गानो ने धूम मचाई उसमें पहला नंबर फिल्म गंगा जमुना (1961) का है।

सुपर स्टार दिलीप कुमार पर फिल्माया गया नैना लढ़ जईयें खूब हिट हुआ था।

आज भी ये गाना लोगो की जुबान पर चढ़ जाती है। इस गाने को मो. रफी ने गाया था।

लिखा था शकील बदायूंनी ने। संगीतकार नौशादजी थे।

इसी गाने के प्रसिद्धी के साथ कई दूसरे भोजपुरी गानो ने बॉलीवुड में जगह बनाई।

बॉलीवुड में धूम मचाने वाले भोजपुरी गानो में खईके पान बनारस वाला—का नंबर भी काफी उपर है। फिल्म डॉन(1978) का ये गाना अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था।इस गीत के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। बेस्ट प्ले बैक सिंगर के अवार्ड से किशोर कुमार नवाजे गए थे। ये गाना आज भी काफी पॉपुलर है। ये गीत अंजान ने लिखी थी औऱ कल्याण जी आनंद जी ने संगीत दिया था।

1982 में बनी बॉलीवुड री फिल्म नदिया के पार में भी भोजपुरी गाने ने धूम मचाई। कौन दिसा में ले के चला रे बटोहिया लोगो के बीच खूब चला। सचिन औऱ साधना सिंह पर फिल्माये गए इस गाने के बोल और संगीत रविन्द्र जैन के थे। गायक थे जसपाल सिंह औऱ हेमलता।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
11-04-2026