ऐसे डिजिटल स्टॉकर से बच कर, वीडियो भी देखें

👁️ 558 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। साउथ वेस्ट दिल्ली के हत्थे डीजिटल स्टॉकर चढ़ा है। यह बदमाश सोशल मीडिया पर 50 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। इन लड़कियों में कई नाबालिग हैं। डीजिटल प्लेटफार्म पर लोग उसे रहीम खान के नाम से जानते थे।

वीडियो देखें

 

साउथ वेस्ट डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक आरके पुरम पुलिस थाने में एक शिकायत मिली थी कि इंस्टाग्राम में रहीम खान नाम का खाता धारक लड़कियों के फोटो में छेड़छाड़ कर उन्हें ब्लैकमेल करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई नीरज को सौप दी। तकनीकी जांच में आरोपी की पहचान हो गई उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम में एसआई प्रभात, हेडकांस्टेबल विरेन्द्र, कांस्टेबल बसंत को शामिल किया गया।

पुलिस टीम ने जांच के बाद फरीदाबाद निवासी रहीम खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि देश भर में वह अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। वह पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनकी तस्वीरें हासिल कर लेता था इसके बाद फोटो से छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या |
15-03-2026