benefits of peanuts-सिर्फ स्वाद ही नहीं कई बीमारियों से भी बचाती है मूंगफली

benefits of peanuts
👁️ 530 Views

benefits of peanuts-सर्दियों का मौसम शुरु होने वाला है। अब कई जगह मूंगफली बिकने शुरू हो जाएंगे। कई जगहों पर लोग समूह में मूंगफली खाते हुए दिख भी जाएंगे। मूंगफली के औषधीय गुणों के बारे में आपको ज्यादा नहीं पता होगा। यहां हम आपको मूंगफली के औषधीय गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

benefits of peanuts in Hindi

मूंगफली में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन ई और विटामिन 6 पाया जाता है। यह सारे पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। सर्दियों में मूंगफली खाने से दिल की समस्याओं के साथ साथ हड्डियों को भी मजबूती और एनर्जी मिलती है। अगर आप वजन से परेशान हैं तो रोज मूंगफली खाना शुरू करें। इसको खाने से भूख का अहसास कम होता है। जिसके कारण आप खाना कम खाते हैं और आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट दिल की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होने के कारण मूंगफली से हड्डियों को मजबूती मिलती है। रोजाना मूंगफली के सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर में एनर्जी लेबल बनाए रखने में मदद करता है। इसका सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन (Digestion) के लिए बेहतर होता है और कब्ज की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। मूगफली के सेवन से शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हिमोग्लोबीन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

मूंगफली में मोनोअनसचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है जिससे सर्दी जुकाम में भी राहत मिलती है।

ऑफर-https://amzn.to/3RpnwI5

अस्वीकरण-लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। विशेषज्ञ की सालाह के बिना किसी तरह का प्रयोग गलत है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? |
08-03-2026