benefits of coffe-कॉफी पीने के इतने सारे फायदे हैं मगर…

benefits of coffee

benefits of coffee-ज्यादातर लोगों को सुबह-सुबह या कभी भी शारीरिक उर्जा के लिए चाय या कॉफी (Tea or coffee) की जरूरत महसूस होती है। कई लोगों को नींद खुलते ही इसकी जरूरत होती है तो कईयों को ऑफिस में काम करते समय। अधिकतर रिपोर्ट में कॉफी पीने के नुकसान बताए गए हैं। इसमें कैफिन नामक तत्व होता है जो शरीर में गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। मगर अधिक मात्रा में सेवन ही नुकसान दायक है। कॉफी की सीमित मात्रा कई तरह के फायदे भी देती है यहां हम ये सारे फायदे बताने जा रहे हैं। इसके पहले बता दें कि दुनिया भर में 2.25 बिलियन लोग कॉफी के कप पीते हैं।

benefits of coffee in Hindi

कॉफी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन बी 2, विटामिन बी3, मैग्नीशियम, पोटाशियम, विभिन्न फेनोलिक यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट प्रमुख पोषक तत्व हैं। यह तत्व मानव शरीर को विभिन्न लाभ पहुंचा सकते हैं। अध्ययनों में बताया गया है कि इससे मधुमेह टाइप 2 का खतरा कम हो सकता है। कैफीन मेटाबॉलिज्म की दर को 3-11 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। इसलिए कॉफी को फैट बर्निंग सप्लीमेंट (Fat burning Suppliment) माना जाता है। माना जाता है कि कॉफी के सेवन से लीवर कैंसर का खतरा कम होता है। कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन रक्तचाप और दिल की सेहत के लिए भी कारगर माना जाता है।

ऑफर-https://amzn.to/3PgyYTS

अधिक कॉफी का सेवन एसिड को भी जन्म देता है। अत्यधिक सेवन या सुबह की शुरूआत कॉफी से करने पर अपच, पेट में सूजन और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खाली पेट कॉफी डिहाइड्रेशन की समस्या को भी जन्म देता है।

अस्वीकरण-यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी प्रयोग को आजमाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026