दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ी हथियार तस्कर बाप बेटे की जोड़ी

👁️ 521 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सराय काले खां बस अड्डे से हथियार तस्करी के आरोप में बाप बेटे को गिरफ्तार किया है। एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार औऱ कर्मवीर सिंह की टीम के हत्थे चढ़े तस्कर पिता पुत्र से दिल्ली पुलिस ने 22 पिस्टल बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हथियारों को स्टेबलाइजर में छुपा कर लाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपी का नाम प्रेमपाल और रिंकू है। 58 साल का प्रेमपाल पिछले 20 साल से दिल्ली एनसीआर में हथियारों की सप्लाई के धंधे में लिप्त है । प्रेम और रिंकू मध्यप्रदेश के खरगोन से 10 से 15 हज़ार में हथियारों को खरीद कर 25 हज़ार से 30 हज़ार रुपये में बेच देते थे। आरोपी प्रेमपाल के खिलाफ 8 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है। जिसमे ज्यादातर मामले अवैध हथियार सप्लाय के है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पहले भी प्रेमपाल को हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला |
26-03-2026