एंटी-सेक्स बेड पर हंगामा क्यों है बरपा जानिए पूरी बात देखिए वीडियो

👁️ 516 Views

डेस्क। बस कुछ ही दिनों में टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन इसके पहले ही एक बेड को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इन्हें एंटी-सेक्स बेड कहा जा रहा है। ये खिलाड़ियों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के मकसद से तैयार हुआ है। पहले हमेशा ओलंपिक खेलों के अलावा खुले यौन-संबंधों के लिए भी चर्चा में रहता आया था लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए आयोजकों ने नई ही पहल कर डाली। ओलंपिक के दौरान सबसे पहले अस्सी के दशक में जमकर सेक्स होने की बात आई थी। तब यौन रोगों से सुरक्षा के लिए खिलाड़ियों में कंडोम का वितरण भी हुआ था। इसके बाद से हर बार ओलंपिक में ये चर्चा भी रहने लगी कि इस बार आयोजकों ने कितने लाख कंडोम बांटे हैं। कई खिलाड़ियों ने ट्वीट करके ये सवाल उठाया कि अगर बेड टूट जाए तो क्या उन्हें जमीन पर सोना होगा. इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों का ये भी कहना है कि पतले बिस्तर पर रात सोने के कारण वे सुबह ताजादम नहीं हो सकेंगे। इसका सीधा असर उनके खेल पर होगा।पिछली बार साल 2016 में रिओ ओलंपिक के दौरान आयोजक देश ब्राजील ने लगभग 90 लाख कंडोम बंटवाए थे।

वीडियो-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा |
14-03-2026