भोजपुरी सिनेमा में अगर किसी अभिनेत्री का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है, तो वह है आम्रपाली दुबे। अपनी अद्वितीय प्रतिभा और खूबसूरती से उन्होंने बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। आइए, उनकी जिंदगी और करियर के कुछ अहम पहलुओं पर एक नजर डालते हैं। उनकी फिल्म कभी खुशी कभी गम रापचिक टीवी चैनल पर 31 मई को शाम 7 बजे और 1 जून को दोपहर 3 बजे देखा जा सकता है।
आम्रपाली दुबे का प्रारंभिक जीवन और कैरियर की शुरूआत
आम्रपाली दुबे का प्रारंभिक जीवन उत्तर प्रदेश में ही बीता। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गोरखपुर से पूरी की और फिर मुंबई में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। बचपन से ही आम्रपाली को अभिनय का शौक था, जिसे उन्होंने अपने मेहनत और लगन से साकार किया। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री से की थी। उन्होंने ‘सात फेरे’, ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ और ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ जैसे धारावाहिकों में काम किया। भोजपुरी सिनेमा में उनका प्रवेश 2014 में हुआ जब उन्होंने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म में दमदार अभिनय किया। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘राजा बाबू’, और ‘बम बम बोल रहा है काशी’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। आम्रपाली दुबे को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें ‘भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड्स’ (BIFA) और ‘भोजपुरी सिने अवार्ड्स’ (BSA) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। उनके योगदान को सराहते हुए उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ भी कहा जाता है।
सोशल मीडिया पर भी हैं लोकप्रिय
आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों फॉलोवर्स हैं, जहां वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन के साथ-साथ निजी जिंदगी की झलकियां भी साझा करती हैं। उनके फैंस उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
- CyMAC क्या है: साइबर हमले पर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कैसे करेंगी साझा कार्रवाई
- दिल्ली मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था कैसे काम करती है, DG CISF ने जांचीं तैयारियां
- 15 मीटर स्लीपर बस में क्या है खास, 42 बर्थ के साथ लंबी यात्रा होगी अधिक आरामदायक
- Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID
- पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क












