अमित शाह ने गांधी नगर को दिए विकास के कई सौगात, जानिए पूरी बात

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी नगर को विकास के कई सौगात दिए। वो गांधी नगर के दौरे पर थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कोविड टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री शाह ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे की शुरूआत करते हुए आज अहमदाबाद के बोडकदेव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉल में शुरू किये गए कोविड वैक्सीनेशन केंद्र का दौरा कर देशभर में आज से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई वॉक-इन टीकाकरण की व्यवस्था का उद्घाटन किया। श्री अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 135 करोड़ जनसंख्या वाले देश के सभी नागरिकों के निशुल्क टीकाकरण का बहुत बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसका आज योग दिवस के अवसर पर देश भर में अमलीकरण भी शुरू हो चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार देश के सभी नागरिकों के नि:शुल्क टीकाकरण के लिए कृतसंकल्प है और मोदी जी के नेतृत्व में वैक्सीनेशन में भारत पहले ही विश्व में सबसे आगे था, अब हम इसकी रफ्तार को और तीव्र करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि आज से देशभर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में कोरोना के खिलाफ जंग का एक अहम पड़ाव शुरु हो रहा है। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री जी ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया था कि 21 जून यानि आज से देशभर में 18 वर्ष और उससे ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों को केंद्र सरकार की ओर से निःशुल्क टीका लगाया जायेगा और कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ाई जायेगी । श्री अमित शाह ने कहा कि मुझे आशा है कि देशभर के सभी नागरिकों को कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए ये टीका न केवल सहायक होगा बल्कि उनको बचाने में भी सक्षम होगा।

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के इस फैसले के कारण विश्वभर में वैक्सीनेशन के जितने भी क्रार्यक्रम चल रहे है, उसमें भारत पहले ही प्रति दस लाख के मानांक में सबसे उपर था, और अब हम बहुत तेजी से लगभग सभी देशवासियों को टीका लगाने के अपने लक्ष्य के आसपास पहुंच जाएंगे। श्री शाह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मोदी जी के इस निर्णय से कोरोना के खिलाफ देश के नागरिकों को बचाने के लिये भारत सरकार ने जो कदम उठाया है, उससे सभी को राहत मिलेगी। श्री अमित शाह ने सभी नागरिकों से भी अपील की कि जो लोग पहला टीका लगा चुके है और सरकार की गाईडलाईन्स के अनुसार उनकी समय की मर्यादा पूरी हुई है, वो दूसरा टीका जरूर लगवाएं। श्री शाह ने कहा कि टीके की दोनों डोज लगाने के बाद ही हम कोरोना के खिलाफ  अपने आप को सुरक्षित पा सकेंगे। श्री अमित शाह ने इस अवसर पर अपने गांधीनगर मत क्षेत्र तथा गुजरात की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया।

श्री शाह ने कोलावाड़ा पटेल भगोल के पास पे-सेंटर स्‍कूल तथा रूपल स्थित वरदायिनी माता मंदिर के सामने प्राइमरी हेल्थ सेंटर  में भी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। श्री शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत समुचित व्यवस्थाएं की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कृषि उपज मंडी कलोल के पुनर्निर्मित भवन का भी आज लोकार्पण किया।  अमित शाह ने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व गुजरात सरकार किसानों के कल्याण व समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

अमित शाह ने एक अन्य कार्यक्रम में वैष्णोदेवी व खोडीयार कंटेनर फ्लाईओवर और पानसर रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर श्री शाह ने कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा जिससे जनता को लाभ मिलेगा। इन विकास योजनाओं को कोरोनाकाल में भी समय पर पूरा करने पे मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूँ।

गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में गुजरात हाउसिंग बोर्ड की सोसायटियों के पुनर्विकास को लेकर मुख्यमंत्री  विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और संबंधित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और साथ ही सोसायटियों के पुनर्विकास में गुजरात सरकार के प्रयासों की सराहना की।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम |
03-11-2026