Amla khane ke fayde-ज्यादातर आंवला का उपयोग आपने बालों को स्वस्थ, काला और घना रखने में सुना होगा। दरअसल एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण आंवला का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। लेकिन आंवला में बहुत सारे गुण हैं। यह शरीर की कई दिक्कतों को दूर करने में सक्षम है। इसे आयुर्वेदिक दवा के रूप में बालों और त्वचा की देखभाल के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं आंवला के बड़े-बड़े गुण।
Amla khane ke fayde Hindi
कई फलों की तरह आंवला में भी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह पाचन क्रिया को सुचारू रखने में हमारी मदद करता है। इसीलिए आंवला पेट के विकारो को दूर करने में मददगार है। इससे भी बड़ी बात है कि आंवले में क्रोमियम होता है। क्रोमियम डायबिटीज के इलाज में अहम भूमिका अदा करता है। वजन कम करने के लिए कच्चा आंवला खाते हैं। इसका पावडर, शहद के साथ प्रतिदिन खाने से वजन में फर्क तुरंत समझ आने लगेगा।
माना गया है कि आंवले में पाए जाने वाले मिनरल्स और विटामिन महिलाओं को माहावारी के दौरान होने वाली ऐंठन से राहत दिलाता है। यह नियमित माहावारी के लिए भी लाभदायक है। आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसलिए आंवले का सेवन इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है। आंवले का पावडर दिल की मांसपेशिय़ों को मजबूत करता और ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है।
आंवला यूरीन इंफ्केशन से भी बचाव करता है। यह यूरीन की मात्रा को भी सही करता है। भोजन के पहले मक्खन और शहद के साथ आंवले का पावडर लेने से भूख बढ़ती है। यह बुखार, अपच और एनीमिया में भी गजब का फायदा करता है। यह प्राकृतिक रूप से खून को साफ करता है। अगर मुहांसे की समस्या है तो आंवला आधारित फेस वाश का इस्तेमाल करना चाहिए।
पढ़ने योग्य
- CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा
- दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार?
- पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार
- फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें
- कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा
(अस्वीकरण- सलाह सहित यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। )





