akhrot khane ke fayede-अखरोट (Walnuts) को बहुत हेल्दी माना जाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। यह सेहत के लिए कई तरीके से लाभकारी माना जाता है। हार्ट हेल्थ में सुधार ही नहीं बल्कि कैंसर के खतरे को कम करने में भी इसकी भूमिका मानी जाती है। रोजाना सुबह अखरोट का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
akhrot khane ke fayede hindi
प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से अखरोट को पौष्टिक स्नैक्स के रूप में माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से पेट को लगातार भरे रहने, वजन को नियंत्रित करने और लगातार एनर्जी पाने में मदद मिलती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरा होने के कारण यह हार्ट रिस्क को कम करता है। कोलेस्ट्राल लेबल को कम करने में भी इससे मदद मिलती है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन हेल्थ में भी सुधार करता है। यह याददाश्त में सुधार करता है। इसके अलावा कॉग्नेटिव फंक्शन को भी बढ़ाता है। कैलोरी से भरपूर होने के बावजूद यह वजन को प्रबंधित करने में मदद करता है। हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर का कांबीनेशन खाने को कम करके संतुष्टि के स्तर को बढ़ाता है।
अखरोट पॉलीफेनोल्स का एक अच्छा स्त्रोत है। यह हमारी सेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह कैंसर और हार्ट जैसी पुरानी बिमारियों के रिस्क को कम कर सकता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनोल्स सूजन रोधी प्रभाव डालते हैं। शरीर में पुरानी सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। फाइबर और हेल्दी फैट का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से यह ब्लड शुगर को भी कम करता है।
यह भी पढ़ें-
- hsrp number plate का खेल समझिए और रहिए सावधान
- मोबाइल संचार माध्यमों का दुरुपयोग रोक ऐसे कर सकते हैं साइबर क्राइम पर प्रहार
- साइबर क्राइम में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों के खिलाफ बड़ी cbi की देश भर में छापेमारी, 9 गिरफ्तार
- online shopping की आदत है तो जान लीजिए ये जरुरी बातें
- google digikavach जो साइबर क्राइम से आपको ऐसे बचाता है
(अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय या विकल्प नहीं है। http://indiavistar.com किसी भी तरह की चिकित्सीय विधि को अपनाने से पहले योग्य चिकित्सक से सलाह लेने की सलाह देता है। )
[…] जाड़े के मौसम का आनंद लिया जा सकता है। खास आहार इसमें आपकी मदद कर सकते […]