लॉकडाउन के बाद शटर खुला तो सब कुछ गायब, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित एमआई स्टोर के मैनेजर ने लॉकडाउन के बाद दुकान का शटर खोला तो सब कुछ गायब था। 229 मोबाइल फोन, 2 लाख से ज्यादा कैश और 2 लैपटाप। स्टोर मैनेजर अभिनव जैन ने मालवीय नगर पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

साउथ दिल्ली डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी लक्ष्य पांडे की देखरेख और मालवीय नगर थानाध्यक्ष सतीश राणा के नेतृत्व में एएसआई राम निवास, कांस्टेबल नेत्रपाल और कालूराम की टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से कड़ी पूछताछ की तो पता लगा कि दुकान के कर्मचारी आदर्श साहू के पास चाबी की एक सेट होती है। उससे सघन पूछताछ में पता लगा कि साहू दुकाम में सेल्समैन के तौर पर काम करता है। उसने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसने दो तीन बार दुकान खोली थी। उसने यह भी बताया कि उसी दौरान उसने लॉकर से नकदी उड़ाया था। 7 जून की रात को उसने मोबाइल फोन, लैपटाप और डीवीआर पर भी हाथ साफ कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आदर्श साहू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 206 मोबाइल फोन, 2 लैपटाप और 1,04,040 रु बरामद कर लिए गए। डीवीआर उसने संगम विहार के जंगल में फेंक दिया है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | इस जज ने केजरीवाल मामले से खुद को अलग किया | क्या आप जानते हैं माइक्रोग्रीन्स क्या है ? जान लें माइक्रोग्रीन्स के फायदे | अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 |
22-04-2026