गुजरात से लूटपाट कर फरार थे, दिल्ली में पकड़े गए, वीडियो देखें

👁️ 559 Views

गुजरात से लूटपाट कर फरार हुए दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास ेस हथियार भी बरामद किया गया है। दोनो बदमाशों ने गुजरात में लूटपाट कर हरिद्वार फरार होने की योजना बनाई थी। मगर ऐन वक्त पर दिल्ली पुलिस ने बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों की पहचान राजकोट निवासी डेटरोजा जयदीप नानजी भाई औऱ संदीप राजपूत के रूप में हुई है। इन्हें एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार और पवन कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन्हें गुजरात पुलिस की सूचना पर काश्मीरी गेट के पास बस अड्डे से 30 सितंबर-1 अक्टूबर की रात गिरफ्तार किया गया। दोनो के पास से .315 बोर की पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं।

संदीप कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में दोनो बदमाशों ने बताया है कि गुजरात के मोरवी में 28 सितंबर को दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। स्कूटी पर जा रहे कारोबारी की आंखो में मिर्च झोंक कर वह बंदूक की नोक पर उसके रूपये लूट रहे थे, भीड़ के जमा होने पर हाथ आए रुपये लेकर दोनो फरार हो गए। संदीप मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है मगर आजकल गुजरात में रहता था। उसके खिलाफ हथियार की नोक पर लूटपाट के तीन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके हिंसक प्रवृति को देखते हुए उसे 2016 में गुजरात बदर कर दिया गया था। साल 2017 में वह अपने साथियों के साथ एक के बाद एक लूटपाट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। लूटपाट की इन वारदातों में 6 लाख रुपये लूटे गए थे।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा | नेपाल के रास्ते घुसा लश्कर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश में रचा था खतरनाक चक्रव्यूह | सपने में खुद को नहाते देखना: शुभ या अशुभ संकेत? | स्वप्न शास्त्र | सीसीटीवी कैमरा लगाने के नियम बदल गए! जानिए क्या है अपडेट | Sapne Me Bail Dekhna: कहीं ये बड़ा धन लाभ तो नहीं? जानिए शुभ-अशुभ संकेत | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला |
31-03-2026