Uttarakhand news-जानिए क्यों 16 देशों के 18 प्रतिनिधि पहुंचे उत्तराखंड, आईसीएफआऱई ने कैसा प्रशिक्षण शुरू किया

Uttarakhand news

Uttarakhand news-उत्तराखंड में दुनिया के 18 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। ये प्रतिनिधि एक खास प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। यह प्रशिक्षण शुरू किया है भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (ICFRE) ने। देहरादून में स्थित आईसीएफआरई के तहत सतत भूमि प्रबंधन पर उत्कृष्टता केंद्र (COE-SLM) ने रिमोट सेंसिंग डेटा और जीआईएस टूल्स के साथ भूमि क्षरण गतिशीलता और बहाली प्रयासों का आकलन करने पर अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। 18 देशों के लोग इसी प्रशिक्षण में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

Uttarakhand news-यह है कार्यक्रम

आईसीएफआरई देहरादून के तहत सतत भूमि प्रबंधन पर उत्कृष्टता केंद्र ने 15 जनवरी, 2024 से “रिमोट सेंसिंग डेटा और जीआईएस टूल्स के साथ भूमि क्षरण गतिशीलता और बहाली प्रयासों का आकलन” पर पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। प्रशिक्षण यूएनसीसीडी-जी20 (UNCDC-G20) जीएलआई (GLI) के साथ समन्वय से आरंभ हुआ है। यह सभी सीमाओं के पार भूमि क्षरण से उत्पन्न समाधान में योगदान देने का प्रयास करते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती कंचन देवी, आईएफएस, महानिदेशक, आईसीएफआरई द्वारा किया गया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने भूमि क्षरण की गतिशीलता को समझने और बहाली रणनीतियों को तैयार करने के लिए आरएस-जीआईएस उपकरणों के अनुप्रयोग पर प्रकाश डाला।

उद्विघाटन सत्न में विनय कुमार (आईएफएस), निदेशक, सीओई-एसएलएम, डॉ. राजेश शर्मा, प्रमुख, सीओई-एसएलएम, डॉ. सुधीर कुमार, डीडीजी (विस्तार), डॉ. रत्नाकर जौहरी, डीडीजी (अनुसंधान), एडीजी और आईसीएफआरई के वैज्ञानिक उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 देशों के अठारह प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। एनआरएससी, एसएसी, यूएनसीसीडी, आईआईआरएस, आईआईटी-खड़गपुर जैसे संस्थानों के संसाधन व्यक्ति के रूप में प्रख्यात विशेषज्ञ पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करेंगे।

प्रशिक्षण में विभिन्न भूमि आवरण का पता लगाने के लिए उपग्रह छवि व्याख्या अभ्यास पर एक व्यावहारिक सत्र भी शामिल है और उत्तराखंड वन विभाग द्वारा भूमि बहाली के मामले के अध्ययन पर सहयोगात्मक क्षेत्र अभ्यास भी किया जाएगा। यह प्रशिक्षण स्थायी भूमि प्रबंधन और भूमि क्षरण तटस्थता के प्रति राष्ट्रों की सामूहिक प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को भूमि संसाधन मूल्यांकन में आरएस-जीआईएस अनुप्रयोगों की समग्र समझ से लैस करेगा।

यह भी पढ़ें-

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति |
19-07-2026