e challan- ट्रैफिक पुलिस आजकल कितनी एक्टिव है यह तो आप हम सब जानते ही हैं। अब तो कई जगह कैमरे लगे होने से चालान काटने के लिए किसी वाहन को रोकने की जरूरत भी नहीं रही। वैसे तो हम सब सतर्क होकर चलते ही हैं मगर कई बार एक छोटी सी गलती चालान कटवा सकती है। आपको इस बात की खबर तब होती है जब एक छोटा सा मैसेज आता है और जुर्माना भरने के लिए कहा जाता है।
अनजाने में आपने किसी यातायात नियम का उल्लंघन कर दिया है। आपके वाहन पर देश के किसी भी हिस्से में चालान कट गया हो लेकिन आपको इसकी खबर नहीं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे अपने वाहन के चालान के बारे में पता कर सकते हैं।
- Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली
- आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता
- सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें
- ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल
- Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ
e challan Details in Hindi
ज्यादातर राज्यों की ट्रैफिक पुलिस की अपनी वेबसाइट होती है। प्रायः सभी ने अपने वेबसाइट पर ईचालान का कॉलम बना दिया है। आपको करना ये है कि पहले ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाएं, वेबसाइट पर चैक ईचालान स्टेटस पर क्लिक करें। अपना वाहन नंबर दर्ज करें बस आपका चालान स्क्रीन पर दिख जाएगा।
परिवहन वेबसाइट पर भी ई चालान चैक करने का विकल्प रहता है। इसके लिए आपको जिस भी राज्य का चालान चैक करना है उसके परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर अपना वाहन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद अगर आपके वाहन का चालान कोई लंबित है तो उसका विवरण स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। अगर चालान नहीं है तो भी लिख कर आ जाएगा कि no challan found













