White Rice-चावल खाने के ये तरीके वजन कम करने में करते हैं मदद जानें पूरी बात

White Rice

White Rice-अगर आप चावल से प्रेम करते हैं, मगर वजन बढ़ने के डर से नहीं खाते हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। सफेद चावल अक्सर अधिक स्टार्च की वजह से वजम मामले में डाइट लिस्ट में नहीं जुड़ता है। आपको पता ही है कि सफेद चावल पसंत होते हुए भी लोग खाने से इसलिए बचना चाहते हैं क्योंकि उन्हें अपने बढ़ते वजन से डर लगता है। लेकिन आपको अगर बताया जाए कि सफेद चावल से आपका वजन बढ़ेगा नहीं तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी। जीं हां स्मार्ट तरीके से अगर सफेद चावल खाया जाए तो ये वजन को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।

White Rice in Hindi

केवल चावल बनाने की प्रक्रिया को बदलकर सफेद चावल की बुराईयों से बचा जा सकता है। तो इसका पहला फार्मुला जान लीजिए, सफेद चावल को पकाते समय नारियल का तेल मिलाने और पका कर फ्रिज में रख देने से इसकी कैलोरी कम हो जाती है। यह चावल में प्रतिरोधी स्टार्च को बढ़ावा देता है। एक बर्तन में पानी डाल कर उबाल लें, हर आधा कप चावल के लिए एक चम्मच नारियल का तेल डालें, नारियल के तेल को पानी में मिलाएं, चावल को उबलते पानी में डालें और करीब 40 मिनट तक पकाएं। पकने के बाद चावल को 12 घंटे तक फ्रिज में रख दें।

इसके अलावा धान में आंशिक रूप से उबाले गए चावल पारबॉइल्ड चावल कहते हैं। इसे भिगोने, भाप देने और सुखाने जैसी प्रोसेसिंग से गुजरना पड़ता है। यह प्रक्रिया इसके पोषण मूल्य को बढ़ाती है। जिससे यह वजन कम करने वालों के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है। इसके अलावा एक तरीका और अपनाया जा सकता है और वह है स्टार्च छानने का तरीका। इस तरीके में पानी के साथ चावल को उबालकर उसे छान लेना है।

इसके लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह ठंडे पानी में धो लें। इसे उबलते पानी में उदार मात्रा में जोड़ें। हर कप चावल के लिए 6-10 कप पानी की इस्तेमाल करना चाहिए। चावल को करीब 15 मिनट तक उबालें। बीच बीच में हिलाते भी रहें। अगर ये पक गया हो तो इसे छन कर खा सकते हैं। शेष स्टार्च को हटाने के लिए चावल को गर्म पानी से भी धो सकते हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार |
12-09-2026