NRI Full Form-एनआरआई का फुल फार्म क्या होता है जानिए यहां

NRI Full form

NRI Full Form-आए दिन आखबारों में या अपने आसपास के समाज में आप एनआरआई(NRI) के बारे में सुनते हैंं या पढ़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका फुल फार्म क्या होता है। एनआऱआई का मतलब क्या होता है ऐसे ही कई सवालों का जवाब आज इस लेख से जानिए।

काम की खबरें

NRI Full Form in Hindi

भारत के विभिन्न क्षेत्रों से कई लोग नौकरी या शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश में जाते हैं। इनमें से कई लोग विदेश में जाकर बस भी जाते हैं। विदेश में बसने वाले इन भारतीय लोगों के लिए एनआरआई (NRI) यानि Non-Resident-Indians कहा जाता है। यानि NRI का Full Form Non-Resident-Indians है। हिंदी में इन्हें प्रवासी भारतीय कहा जाता है। इस श्रेणी में वैसे नागरिक भी आते हैं जिनका जन्म भारत में हुआ लेकिन कालांतर में वह विदेश चले गए और वहां की नागरिकता हासिल कर ली। पूरी दुनिया में यह नियम है कि एक व्यक्ति केवल एक ही देश की नागरिकता ले सकता है। जिस देश की वह नागरिकता हासिल करता है उसे उस देश के नियम कायदों का पालन करना होता है।

एनआरआई की स्थिति आयकर विभाग द्वारा तय की जाती है। इसमें यह पता लगाया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति विदेश में रहने का मकसद क्या है। यदि कोई व्यक्ति 182 दिन से ज्यादा किसी देश में रहता है तो उसे वहां का निवासी कहा जाता है। इस समय सभी एनआरआई के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है मगर वह भारत में आकर ही आधार कार्ड बनवा सकता है। भारतीय नागरिकता अधिनियम की बात करें तो यहां एकल नागरिकता अधिनियम लागू है। अधिनियम 1955 के तहत ऐसे लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाती है जिनका जन्म 26 जनवरी 1950 या इसके लागू होने के बाद भारत में हुआ हो, वंश परम्परा का आधार, नागरिकता राजिस्ट्रेशन का आधार, भूमि-विस्तार का आधार, नागरिकता देशीयकरण का आधार। इन्हें फेमा के तहत कर छूट प्रदान की जाती है। गौरतलब है कि भारत में मिलने वाली आय पर हर एनआरआई को कर देना होता है। इसके अलावा विदेश में होने वाली आय का कर विदेश में ही जमा होता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल | Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद |
06-09-2026