sapne me pulis-सपने में पुलिस देखना क्या मतलब है इस सपने का जानें यहां

sapne me police dekhna

sapne me pulis -आपने यह कहावत तो कई बार सुनी होगी कि पुलिस से ना दोस्ती अच्छी ना दुश्मनी। सपने में पुलिस दिख जाए तो भी यह कहावत काफी सही सी लगती है। मान्यताओं के मुताबिक सपने में पुलिस किस रूप में दिखाई दी है इस पर काफी कुछ निर्भर करता है। खैर चलिए आपको बताएं कि सपने में पुलिस दिखाई दे तो इसके संकेत क्या होते हैं।

sapne me pulis dekhna meaning in Hindi

सपने में पुलिस अगर आपको गिरफ्तार कर दोषी साबित कर देती है तो इस तरह का सपना अशुभ होता है। यह सपना आपके नकारात्मक कार्यों की ओर संकेत करता है। यह बताता है कि आप बहुत नकारात्मक सोचते हैं। इस तरह का सपना यह भी संकेत देता है कि आप बार बार कुछ गलत करने की सोच रहे हैं। यह सपना आपके गलत कार्यों की ओर संकेत देता है। इसलिए इस तरह का सपना देखने वालों को सतर्क हो जाना चाहिए। इसी तरह अगर सपने में आपको दिखाई दे कि पुलिस ने आपको गिरफ्तार तो कर लिया है पर दोषी नहीं मानती तो यह शुभ संकेत करता है। ऐसा सपना आपके आत्मविश्वास वृद्धि का सूचक है। यह वर्तमान में चल रहे आपके प्रयासों में आपकी जीत का भी सूचक है।

यदि सपने में आप खुद को पुलिस अफसर के रूप में देखते हैं तो यह आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाता है। यह बताता है कि आप उच्च नैतिक मूल्यों को अच्छी तरह समझते हैं। यदि सपने में आप किसी पुलिस अधिकारी द्वारा आप खुद को चेतावनी देते हुए देखते हैं तो सावधान हो जाइए। यह सपना संकेत दे रहा है कि आप कुछ गलत कार्य करने जा रहे हैं जिसकी वजह से भविष्य में आपको कष्ट हो सकता है। वहीं आप सपने में किसी पुलिस अधिकारी द्वारा समझाते हुए देखते हैं तो यह शुभ संकेत देता है।

माना जाता है कि ऐसा सपना आपकी समस्या के सामाधान होने का संकेत देता है। यदि सपने में पुलिस ने आपको पकड़ लिया है तो मान लीजिए कि कार्य क्षेत्र में कोई समस्या उत्पन्न होने वाली है। सपने में पुलिस द्वारा पीछा करना मानसिक परेशानी का संकेत देता है। सपने में पुलिस द्वारा गोली मारना भी आने वाली समस्या का संकेत देता है। अगर सपने में पुलिस का बुलाना किसी करीबी से परेशानी होने का संकेत करता है। सपने में पुलिस से मार खाना मान सम्मान की रक्षा का संकेत देता है। सपने में पुलिस की वर्दी पहनते हुए देखने का मतलब है कि जल्द ही आपकी काबलियत का सम्मान होने वाला है। सपने में पुलिस से डरना आत्मविश्वास में कमी को दर्शाता है। सपने में पुलिस में भर्ती होना कार्य के प्रति आपकी गंभीरता का सूचक है।

अस्वीकरण-यह लेख विभिन्न माध्यमों से ली गई जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में दी गई जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026