Ganster-गैंगस्टर का अंकल ऐसे हुआ गिरफ्तार, जानिए कितने मामलो में था शामिल

Gangster

Ganster-दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी के अंकल को गिरफ्तार किया है। सलमान त्यागी-सद्दाम गौरी गैंग गैंगस्टर नीरज बवाना गैंग के साथ मिलकर काम करता है। गिरफ्तार अंकल की पहचान मुस्तफा त्यागी के रूप में हुई है।

दिल्ली स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल के मुताबिक मुस्तफा को डीसीपी आलोक कुमार औऱ एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने दिल्ली के नांगलोई स्थित राजधानी पार्क से गिरफ्तार किया। उसने पुलिस टीम पर गोली भी चलाने की कोशिश की मगर पहले से ही सतर्क पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए। मुस्तफा गैंगस्टर सलमान का अंकल है और उसके खिलाफ मकोका, अगवा करने, जबरन वसूली और हत्या की कोशिश के पांच मुकदमे दर्ज हैं। सलमान त्यागी सद्दाम गौरी गैंग नीरज बवाना के साथ मिलकर काम करता है। पिछले साल 7 मई को दिल्ली के केशोपुर मंडी के अध्यक्ष अजय की हत्या में मुस्तफा भी शामिल था।

इस मामले में उसे कानूनी रूप से फरार गोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही थी। गैंगस्टर की गतिविधियों को देखते हुए इनके खिलाफ हरी नगर पुलिस थाने में मकोका के तहत भी मामला दर्ज था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा | विश्व हाथी दिवस: 22,446 हाथी फिर भी खतरे में, आखिर इंसान और हाथी क्यों आमने-सामने? | साइबर ठगों के निशाने पर क्यों रहते हैं बुजुर्ग ? जानिए साइबर ठगी के ये तरीके, ऐसे करें बचाव | Meta पर भारत की सख्ती: पेड प्रमोशन, स्कैम विज्ञापन और CSAM पर उठे गंभीर सवाल | World Lion Day: गुजरात के गिर के शेरों की सफलता और आगे की चुनौती | फोन किल स्विच: मोबाइल चोरी या हैक होने पर डेटा बचाने का आसान साइबर सुरक्षा उपाय | NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई की चार्जशीट में क्या है? जानिए पूरी कहानी | Brown University Scholarship: 17 साल के Pranav Ilango को 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप, जानिए पूरी कहानी | कबड्डी खिलाड़ी क्यों बना था डॉ. झटका, 28 साल बाद दिल्ली पुलिस ने कैसे पकड़ा जानिए एक सत्य अपराध कथा |
11-08-2026