नवरात्रि पर इस बार माता की क्या है सवारी क्या है इसका संकेत

नवरात्रि 26 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। नवरात्रि में हर बार मां अलग सवारी पर सवार होकर आती हैं। धर्मशास्त्रो में माता की सवारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। पहले जानते हैं कि इस बार नवरात्रि में मां दुर्गा किसकी सवारी कर रही हैं। मान्यताओं के अनुसार इस बार मां दुर्गा हाथी की सवारी से होकर आ रही हैं, जिसका मतलब है कि इस बार बहुत बारिश होने वाली है। यह इसका संकेत है। मां की सवारी और उससे मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावो के बारे में विस्तार से हम बताने जा रहे हैं। धर्म शास्त्रों में मां कब किस सवारी पर आएंगी इसके बारे में चर्चा की गई है।

मां की सवारी का अर्थ

धर्म शास्त्रों में मां कब किस सवारी पर आएंगी इसके बारे में चर्चा की गई है। इसपर श्लोक भी लिखा गया है, जो इस प्रकार है- शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे। गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता।

श्लोक के अनुसार अगर नवरात्रि सोमवार या रविवार से प्रारंभ होती है तो माता हाथी पर विराजमान होकर आती है। यदि नवरात्रि शनिवार या मंगलवार से प्रारंभ हो तो माता की सवारी घोड़ा होता है। वहीं यदि शुक्रवार और गुरुवार को नवरात्रि शुरू होती है तो मातारानी डोली में आती हैं। यदि बुधवार से नवरात्रि प्रारंभ हो तो माता का आगमन नौका पर होता है।

इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं जिसका अर्थ है कि बारिश अच्छी होगी। हाथी की सवारी हरियाली का संकेत होती है। आपको बता दें कि आगमन के साथ मां दुर्गा की विदाई की भी तारीख तय है। अगर मां हाथी पर सवार होकर जाती हैं तो शुभ माना जाता है। इस बार माता दुर्गा हाथी पर सावर होकर जैसे जा रही हैं वैसे ही हाथी की सवारी से ही जाएंगी भी। इस बार नवरात्रि 26 सितंबर से 05 अक्टूबर तक रहेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया विस्तार इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं |
26-08-2026