क्या सफर में उल्टी होती है ? जानें उपाय

अगर आपको भी सफर में उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो समझ जाइए कि आपको मोशन सिकनेस है।

अगर आपको भी सफर में उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो समझ जाइए कि आपको मोशन सिकनेस है। ट्रिप के शौकीनों को नई-नई जगह एक्सप्लोर करना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ट्रिप पर जाने वाले कई लोगों के साथ मोशन सिकनेस (Motion Sickness) की समस्या होती है। मोशन सिकनेस यानी सफर के दौरान उल्टी या जी मिचलाना. कई लोगों का यह मानना है कि लम्बे समय के बाद सफर पर निकलने से ऐसा होता है, लेकिन यह समस्या उन लोगों के साथ भी है, जो हमेशा ट्रिप पर जाते रहते हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में सफर के दौरान उल्टी (Vomiting) रोकने की हर मुमकिन कोशिश के बाद भी उल्टी आ ही जाती है। बता दें कि मोशन सिकनेस कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन इससे व्यक्ति सफर के दौरान परेशान हो जाता है।

पीछे की सीट से करें परहेज
किसी भी बड़े वाहन की पीछे की सीट पर बैठने से गति का एहसास अधिक होता है। सबसे अच्छा होगा कि आप बीच की सीट पर ही बैठें। इसी तरह कार में फ्रंट सीट पर ही बैठें।

इन्हें ट्राइ करें
सफर के दौरान जी मचलने या चक्कर जैसा लगने की स्थिति में कोला ड्रिंक, अदरक, मिंट, कैंडी, च्वींग गम आदि के सेवन से आपको आराम मिल सकता है।
विपरीत दिशा में मुंह करके बेठे

जिस दिशा में आपका वाहन चल रहा हो उसके विपरीत दिशा में मुंह करना पड़े ऐसी सीट पर ना बैठे। ऐसी सीट पर आपको उल्टी आ सकती है।

तुलसी के पत्ते साथ रखे

सफर के दौरान आप तुलसी के पत्ते अपने साथ हमेशा रखें, इसे खाने से उल्टी नहीं आएगी।

आगे की तरफ बेठे

जब आप सफर कर रहे होते हैं तो वाहन में झटके अधिक लगने से समस्या बढ़ती है। झटके कम लगें इसके लिए आगे की तरफ बैठें इससे आपको आराम मिलेगा है।

disclaimer- विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी पर आधारित indiavistar.com सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Delhi Metro Stalking Case: CISF Helpline 155655 से कैसे पकड़ा गया पीछा करने वाला युवक? | क्या ई-रिक्शा की बैटरी भी साइबर हमले का शिकार हो सकती है? जानिए पूरी सच्चाई | दिल्ली मेट्रो सुरक्षा में नया अध्याय, CISF की QRT में शामिल हुईं 22 महिला कमांडो | AI Hallucination क्या है? AI की हर जानकारी पर भरोसा करना क्यों खतरनाक हो सकता है | जीवन का सच्चा धर्म क्या है? पुरुष के कर्तव्य, गुरु भक्ति, गौ सेवा और संतोष का आध्यात्मिक संदेश | Salman Khan Black Buck Case: ‘काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी’ फिल्म विवाद क्या है? जानिए पूरी कहानी | WhatsApp Username Feature: क्या बढ़ जाएगा डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड का खतरा? जानिए पूरी तस्वीर | दिल्ली में आतंक फैलाने की थी तैयारी? पाकिस्तान से WhatsApp पर मिल रहे थे निर्देश, Special Cell ने ऐसे खोली पूरी साजिश | दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट डे 2026: अपराध में आई कमी, महिला सुरक्षा और टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग पर रहा जोर | Aadhaar Email Update: आधार में ईमेल जोड़ना क्यों है जरूरी, 31 दिसंबर तक मुफ्त में मिलेगा यह फायदा |
05-07-2026