Hair fall की समस्या से हैं परेशान, तो आजमाए ये घरेलू नुस्खे

Hair Fall यानि बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है लेकिन इसका जल्द से जल्द इलाज करना भी बहुत जरूरी होता है । क्योंकि आजकल लोगों की जीवनशैली

Hair Fall यानि बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है लेकिन इसका जल्द से जल्द इलाज करना भी बहुत जरूरी होता है । क्योंकि आजकल लोगों की जीवनशैली और खान-पान इतनी बुरी हो गई है कि इसका सीधा असर बालों पर पड़ता है। ऊपर से प्रदूषण और हेयर प्रोडक्ट के केमिकल के कारण भी बालों पर असर पड़ता है, जो बाद में बालों के झड़ने का कारण बन जाता है। वैसे तो लोग बाल संबंधी किसी भी समस्या के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्ख़ों को आजमाते हैं।

अगर आम कारणों से झड़ रहा है तो घरेलू नुस्ख़े बहुत काम आते हैं। बालों झड़ने से रोकने के उपाय यानि इलाज करने में जितनी देर होगी उतनी ही समस्या बढ़ेगी। असल में बालों के गिरने के समस्या को लोग पहले नजरअंदाज करते हैं, इसलिए सही समय पर इसका इलाज नहीं हो पाता है। बाल झड़ने से रोकने  के उपायों को जल्द जल्द से अपनाने की जरूरत होती है।

बालों की करें तेल से मसाज
बालों की तेल से मसाज करना बहुत जरूरी है। बालों और सिर की ठीक तरह से तेल से मालिश करने से बालों के रोम में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं जिससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है।

आंवला भी असरदार
सेहत के अलावा बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए आंवला काफी असरदार है। ये ना केवल बालों की ग्रोथ करता है बल्कि बालों को मजबूती भी देता है। इसके लिए बस आप आंवले के पाउडर में शिकाकाई और रीठा डालकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और सूखने तक रहने दें। इसके बाद बालों को पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

प्याज का रस
प्याज के रस में उच्च मात्रा में सल्फर कंटेंट होता है, जो बालों के रोम के लिए रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, बालों के रोम का पुनर्निर्माण करने और सूजन को कम करने में मदद करता है जिसके कारण बालों का झड़ना कम हो जाता है। प्याज के रस में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बालों के झड़ने का कारण बन सकने वाले कीटाणुओं और परजीवियों को मारने में मदद करता है, और खोपड़ी संक्रमण का उपचार करता है।

नींबू और नारियल
नींबू के रस में रस की मात्रा से डबल नारियल का तेल मिलाकर अंगुलियों से सिर की त्वचा पर धीरे-धीरे मालिश करें।इससे बाल झड़ने बंद हो जाएंगे।

disclaimer-विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी। indiavistar.com सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | RRTS स्टेशन पर संदिग्ध अपहरण की कोशिश कैसे पकड़ी गई? CISF जवान की सतर्कता से 7 वर्षीय बच्चा सुरक्षित | पुलिसकर्मी की हत्या का रहस्य: सिर्फ एक सवाल पूछने की मिली खौफनाक सजा, ऐसे पकड़े गए कातिल | फेक न्यूज़ की पहचान अब होगी और तेज़, हर मंत्रालय में Quick Response Team | झारखंड के 20 वन प्रमंडलों में शुरू होगी JICA परियोजना, वन संरक्षण और ग्रामीण आजीविका पर रहेगा फोकस | भारत में बाघ संरक्षण की नई चुनौतियां: सफलता के बाद अब भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा | 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2026: SSB बनी ओवरऑल चैंपियन, CISF और ITBP ने भी जमाया कब्जा | Cyber Commando क्या है? कांवड़ यात्रा में पहली बार तैनात हुए डिजिटल प्रहरी, जानिए कैसे रोकते हैं डीपफेक और साइबर अपराध | CISF की पहली महिला QRT तैयार, अब आतंकवादियों से मोर्चा लेंगी महिला कमांडो, जानिए क्यों है यह ऐतिहासिक कदम | जानिए क्या संकेत दे रहे हैं चौराहों के सिग्नल | Digital Arrest में जमानत कब मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से बदले संकेत, जानिए क्या है नई न्यायिक नीति |
31-07-2026