दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स सेल ने गांजे की बड़ी खेप जब्त की

👁️ 462 Views

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स सेल ने उड़ीसा से तस्करी कर लाए गए 300 किलो गांजे की खेप जब्त की गई। यह खेप यूपी दिल्ली में सप्लाई के लिए लाया गया था।  नारकोटिक्स सेल ने इस सिलसिले में शाजेब चौधरी और सुशील नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर

नारकोटिक्स सेल के डीसीपी चिन्मय विश्वाल के मुताबिक

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर

ड्रग तस्करी पर लगाम कसने की लिहाज से एसीपी मयंक बंसल की देखरेख में इंस्पेक्टर जय भगवान, एसआई लेख राज, एएसआई ओम प्रकाश, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, मो. तलीम, रूपेश, कांस्टेबल तरूण, अनुज और रोहित की टीम गठित की गई थी। 15 नवंबर को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच नारकोटिक्स सेल के कांस्टेबल अनुज को सूचना मिली की गांजे की बड़ी खेप यूपी नंबर की टाटा 407 टेंपो में मजनू का टिला में वितरण के लिए पहुंचेगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने वजीराबाद फ्लाईओवर के पास टेंपो को पकड़ लिया।

नारकोटिक्स सेल के डीसीपी चिन्मय विश्वाल के मुताबिक तलाशी में 300 ग्राम गांजे का खेप बरामद हुआ। यह खेप सब्जी औऱ फल सप्लाइ करने वाले प्लास्टिक में छिपा कर रखा गया था। पूछताछ में पता लगा कि शाजेब ने टेंपो किराए पर लिया था। शाजेब ने पुलिस को बताया कि गांजे की खेप अकरम नाम के शख्स की है जो टेंपो के पीछे ही आ रहा है। टेंपो में गांजे की खेप को उडीसा में लादा गया था। टेंपो के पीछे केवीड रिनाल्ट कार में आ रहे सुशील को भी दबोच लिया गया। इस सिलसिले में एक औऱ शख्स की तलाश की जा रही है। यह कार अकरम नाम के शख्स की यात्रा के नाम पर लिया गया था।

गौरतलब है कि 15 नवंबर तक दिल्ली पुलिस ने 8568.532 किग्रा गांजा जब्त किया है। पिछले साल यह मात्रा 5447 किग्रा थी।  नारकोटिक्स सेल ड्रग तस्करी पर विशेष नजर रखे हुए है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश | शिवरात्रि भजन: महाशिवरात्रि पर सुनें और गाएं ये सबसे प्रभावशाली शिव भजन |
21-02-2026