नोनी का साग – कई हैं फायदे, जिउतिया में खाती हैं महिलाएं

noni ka sag

नोनी का साग के कई फायदे हैं। वैसे तो नोनी का साग बिहार की महिलाएं जिउतिया व्रत के दूसरे दिन पारण के समय खाती हैं। मगर नोनी का साग के फायदे कई हैं। नोनी का साग विशेष रूप से बिहार, झारखंड , बंगाल और उड़ीसा  में खूब खाया जाता है। इस साग के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं और यह कई रोगों के उपचार में भी फायदेमंद है।

बिहार, झारखंड में महिलाएं जिउतिया व्रत रखती हैं। इस व्रत में नोनी साग काफी महत्व रखता है।  व्रती महिलाएं इस साग को खाकर अपना व्रत तोड़ती हैं। झारखंड में नोनी का साग को गोलगोला साग के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कैल्शियम व आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

sapne me dudh dekhna-सपने में दूध देखें तो समझ जाएं यह बात

नोनी के पत्तियों के रस में एनाल्जेसिक पाया जाता है जो दर्द और संवेदनशीलता को कम करने में काफी असरदायक होता है। नोनी गठिया के घरेलू उपचार के लिए काफी सही है।

चेचक के दाग की परेशानी में भी नोनी का साग के सेवन से लाभ होता है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या इन दिनों आम हो गई है। हर दूसरा आदमी इस परेशानी से जूझ रहा है। नोनी के पत्तों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह आमतौर पर चाय और सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड की तरह ही है।  इसके अलावा इसमें स्कोपोलेटिन भी होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

नोनी के ताजे पत्तों का जूस पीने से पेशाब में आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी। इसके साथ ही पेट के कीड़े व सूखी खासी में भी नोनी का साग के सेवन से आराम मिलता है।

नोनी के पत्तों का रस अगर आप रोज पीते हैं तो इससे कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। नोनी के पत्तों का रस लिवर पर हेपाटो-प्रोटेक्टिव इफेक्ट्स डालता है जो क्रोनिक एक्सोजेनस केमिकल्स से इसकी सुरक्षा करता है और लिवर का कई बीमारियों से बचाव करता है।

अगर आपको आखों की जलन, मसूढ़ों की जलन, मुंह का कड़वापन जैसी समस्याएं होती है तो इसके लिए रोजाना ताजे नोनी के पत्ते को पकाकर या ऐसे ही खाएं, इससे काफी आराम मिलता है।

नोनी की पत्त‍ियों का रस हमारे स्किन के लिए भी काफी लाभदायक है। यह सनटैन से लेकर त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं के लिए असरदायक है। इसका इस्तेमाल हम अपनी त्वचा पर सीधा कर सकते हैं या तो इसके रस को निकालकर चेहरे पर लगाने से हमारा टैन और सूजन भी कम होता है। इसके अलावा नोनी के पत्ते झुर्रियों से भी निजात दिलाते हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Fraud Alert: Fake APK Scam से कैसे हो रही ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा | धर्म, समर्पण और जिम्मेदारी: जीवन को दिशा देने वाले मूल विचार | बिहार में 4 साल के बच्चे का अपहरण और सुरक्षित बरामदगी की यह सत्य कथा आप भी जान लीजिए | समर्पण, शून्य और सच्ची सफलता का आध्यात्मिक अर्थ | प्रातःकाल का महत्व और अध्ययन का गूढ़ रहस्य | बॉलिंग हाथ घुमाकर क्यों की जाती है? जानिए क्रिकेट बॉलिंग का इतिहास और साइंस | क्या आपको पता है कि आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं ? | यूपी में रोजगार मेलाः नौकरी की तलाश में हैं तो इन दस्तावेजों के साथ पहुंच जाइए, पूरी गाइड 2026 | NIA चार्जशीट: कंबोडिया लिंक्ड मानव तस्करी और साइबर गुलामी का बड़ा खुलासा | साइबर ठगी में गया पैसा वापस कैसे पाएं ? NCRP पोर्टल से समझें पूरा तरीका |
19-05-2026