Elaichi khane ke fayde-जानिए इलायची के ये अहम फायदे हैरान रह जाएंगे आप

Elaichi khane ke fayde  इलायची यानी खुशबू का खजाना। हर घर की किचन में मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली छोटी इलायची सेहत से भरपूर है। इलायची का सेवन कई मायनों में आपके लिए फायदेमंद रहता है। अधिकतर लोग इलायची को स्वादिष्ट मसाले के रूप में ही प्रयोग करते हैं और इसके सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में अनजान रहते हैं।

Elaichi khane ke fayde Hindi

हम आज आपको बताते हैं इलायची खाने से होने वाले कुछ अहम फायदों के बारे में विस्तार से। आमतौर पर इसका प्रयोग अलग-अलग प्रकार के मीठे में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

ज्यादा खाना भी नुकसानदेह
ऐसा नहीं कि सेहत के लिए फायदेमंद सफेद इलायची को आप ज्यादा खाने लगे। इसका ज्यादा सेवन भी आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। इलायची दो प्रकार की होती है यानी बड़ी और छोटी। दोनों ही इलायची का प्रयोग मसालों के रूप में किया जाता है। लेकिन यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि छोटी इलायची का ज्यादा सेवन भी आपको नुकसान दे सकता है। इसलिए हर दिन दो से तीन इलायची खाना आपके लिए सही रहेगा।

शरीर को कई फायदे
कई बार लोग स्वाद के चक्कर में ज्यादा इलायची का सेवन करने लगते हैं, यह भी उनके लिए सही नहीं होता। इस लेख के जरिए आज हम आपको बता रहे हैं इलायची के सेवन से आपके शरीर को होने वाले फायदे। साथ ही यह भी बताएंगे कि यह आपके स्वाद के अलावा भी कई तरह से आपको फायदा पहुंचाती है।

दिल की धड़कन को सुधारती है
आजकल हृदय रोग आम हो गया है यानी अक्सर लोगों की दिल की धड़कन कम हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दिल की धड़कन को सही रखने में छोटी इलायची का सेवन बहुत कारगर साबित होता है। इलायची में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम जैसे खनिज पदार्थ मौजूद हैं। इंसान के रक्त, शरीर में मौजूद तरल और ऊतकों का प्रमुख तत्व पोटेशियम है। इलायची के सेवन से पोटेशियम की पर्याप्त मात्रा शरीर में बनी रहती है।

फेफड़ों की परेशानी दूर करें
छोटी इलायची से फेफड़ों में रक्तसंचार तेज गति से होने लगता है। इससे सांस लेने की समस्या जैसे अस्थमा, तेज जुकाम और खांसी से राहत मिलती है। आयुर्वेद में इलायची की तासीर गर्म मानी गई है, जो कि शरीर को गर्मी देती है. इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर पर ठंड का असर कम होता है।

रक्तचाप नियंत्रित करती है
छोटी इलायची का सेवन रक्तचाप नियंत्रण में कारगर होती है। मानव शरीर में अधिकतर बीमारियां उच्च रक्तचाप के कारण जन्म लेती हैं। यदि आप भी प्रतिदिन दो से तीन इलायची का सेवन करें तो जिंदगीभर आपका रक्तचाप नियंत्रित रहेगा।

मुंह की बदबू को दूर करें
छोटी इलायची स्वाद बढ़ाने के साथ ही माउथ फ्रेशनर का भी काम करती है। इसे खाने से मुंह की बदबू में राहत मिलती है। यदि आपके मुंह से तेज दुर्गंध आती है और लोग आपसे बात करने में संकोच करते हैं तो आप हर समय एक इलायची अपने मुंह में रख सकते हैं।

कब्ज से राहत दें
यदि आपको कब्ज है तो छोटी इलायची का सेवन या छोटी इलायची को पकाकर तैयार किए गए पानी का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। यह आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त कर कब्ज से राहत देती है।

वैवाहिक जीवन को सुखद बनाए
यह शायद ही आपको पता हो कि इलायची के सेवन से आपकी सेक्स लाइफ भी बेहतर होती है। प्रतिदिन तीन या चार इलायची का सेवन करने से आपकी सेक्स लाइफ अच्छी रहती है और आपका पार्टनर हमेशा खुश रहता है। नपुंसकता में भी छोटी इलायची का सेवन फायदा देता है।

उल्टी की समस्या में राहत
क्या आपको भी चंद किलोमीटर का सफर करने पर उल्टी आने की समस्या है। यदि हां तो सफर शुरू करने से पहले इलायची का सेवन आपको इस समस्या से राहत देगा। यदि आपको यह लग रहा है कि सफर में पूरे समय उल्टी की समस्या हो सकती है तो आप पूरे रास्ते छोटी इलायची मुंह में डाले रखें।

गले की खराश को दूर करें
यदि मौसम बदलने पर या सामान्य दिनों में भी आपको गले की खराश की शिकायत है तो छोटी इलायची का सेवन आपके गले की खराश को दूर कर देगा। इसका सेवन करने से गले में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है।

विषाक्त पदार्थों से छुटकारा
इलायची का सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने में कारगर है। कई बार शरीर में विषाक्त पदार्थों की अधिकता से आपकी तबियत ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि यदि आप प्रतिदिन इलायची का सेवन नहीं कर सकते तो हफ्ते में तीन से चार बार इलायची का सेवन अवश्य कर लें।

इसके अलावा भी इलायची के कई फायदे हैं बस जरूरत है सही सलाह के साथ इसे लेने की।

(अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के चिकित्सीय प्रयोग से पहले योग्य डॉक्टर से सलाह जरूर लें। )

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026