दिल्ली पुलिस के जवान की यह कक्षा फिर क्यों है चर्चा में जानिए विस्तार से

आलोक वर्मा

नई दिल्ली।

ये देश है वीर जवानों का मस्तानों का…., जय हो…। देश भक्ति के गानों के बोल के साथ थिरकते बच्चों की यह क्लास एक बार फिर चर्चा बटोर रही है। चर्चा इसलिए क्योंकि यह नजारा थान सिंह की क्लास के हैं। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल थान सिंह की । थान सिंह के बारे में तो आप जानते ही होंगे। दिल्ली पुलिस का वही सिपाही जो मजदूरों के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा और संस्कार दे रहे हैं।

एक बार फिर उनकी क्लास चर्चा में इसलिए क्योंकि उनकी क्लास के बच्चे इस समय़ देशभक्ति के गीतों को गाने के साथ साथ उस पर थिरकना भी सिख रहे हैं। लाल किले के पीछे लगने वाले थान सिंह की क्लास में बच्चों को बुरी आदतों से दूर रहने के लिए जागरूक भी किया जाता है। आजकल थान सिंह ने इन बच्चों के लिए नृत्यशाला का आयोजन करना भी शुरू कर दिया है। इस नृत्यशाला में बच्चों को देशभक्ति के गाने सिखाए जा रहे हैं। थान सिंह इसके लिए इन बच्चों से किसी तरह का पैसा नहीं लेते बल्कि अपनी सैलरी से ढाई-तीन हजार रु खर्च कर इनके लिए ट्यूटर का इंतजाम करते हैं। इस काम में कुछ औऱ लोग इनकी मदद कर देते हैं।

दिल्ली पुलिस में 2010 में भर्ती हुए थान सिंह की यह क्लास दिल्ली में चर्चा का विषय है। झुग्गियों में रहने वाले 25 बच्चे देशभक्ति के गीत गाने औऱ उस पर थिरकने का अणभ्यास कर रहे हैं। इनकी कोरियोग्राफर है यहीं की रहने वाली 12 वीं क्लास की बच्ची। देशभक्ति के गीत संगीत सुनने वाले इन बच्चों की उम्र 5-17 साल तक की है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर |
09-10-2026