मोबाइल फोन चोरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस के इस अभियान से मिला 51 फोन

👁️ 476 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। मोबाइल फोन चोरी के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान में दिल्ली की द्वारका पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने 51 मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों को पकड़कर 51 मोबाइल फोन बरामद किय़ा है। मोबाइल फोन चोरों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में द्वारका की साइबर क्राइम और प्रभावित पुलिस थानों के पुलिसकर्मी लगाए गए थे।

डीसीपी संतोष कुमार मीणा के मुताबिक मोबाइल फोन चोरी की वारदातों को देखते हुए जिला साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर महेन्द्र कुमार मिश्रा औऱ द्वारका साउथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश डडवाल के नेतृत्व में एसआई राजेन्द्र, एएसआई मुकेश, हेडकांस्टेबल ओम प्रकाश, नरसी, कांस्टेबल रवि, हेतराम और महिला सिपाही उर्मीला की एक विशेष टीम बनाई गई थी। जांच की देखरेख का जिम्मा जिले के एसीपी विजय सिंह के पास थी।

मोबाइल फोन चोरी की जांच

मोबाइल फोन चोरी करने वालों पर नकेल कसने के लिए सबसे पहले पुलिस टीम ने द्वारका के सभी थानो में दर्ज मोबाइल फोन चोरी या झपटमारी के एफआईआर एकत्रित किया। इसके बाद सभी फोनों के आईआमईआई नंबर निकाले गए। 3150 आईएमईआई नंबरों को राष्ट्रीय स्तर पर सर्विलांस पर लगाया गया। इस सर्विलांस से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की औऱ उसके हत्थे 51 मोबाइल फोन आरोपी चढ़ गए। इनसे 51 मोबाइल फोन बरामद भी हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस असली स्नैचर औऱ चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | शिवरात्रि भजन: महाशिवरात्रि पर सुनें और गाएं ये सबसे प्रभावशाली शिव भजन | TRAI की AI-आधारित स्पैम ब्लॉकिंग योजना से क्यों घबरा रहे हैं टेलीकॉम ऑपरेटर? सच क्या है | साइबर खतरों से कैसे बचा रही हैं ये 2 डिजिटल सुरक्षा पहलें? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया खुलासा | जानिए Mule account Hunter क्या है और कैसे बदल जाएगा मनी लॉड्रिंग और वित्तीय साइबर फ्राड का इकोसिस्टम | जानिए आईटी नियम में सुधार से साइबर अपराध पर क्या होगा असर | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका |
15-02-2026