दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया सालों से फरार सिमी का यह सदस्य

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। वह सालों से फरार था। गिनती की जाए तो करीब 19 सालों से। इस दौरान वह भोले भाले मासूम मुस्लिम युवाओं को बरगलाता भी रहा। एक साल पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एसीपी अत्तर सिंह को उसके बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने एक साल तक उसे ट्रैक किया औऱ आखिरकार 5 दिसंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान अबदुल्लाह दानिश के रूप में हुई है। वह इंडियम मुजाहिदीन के खूंखार आतंकी तौकीर आदि के साथ भी काम कर चुका है। सिमी की पत्रिका के हिंदी संस्करण का वह संपादक भी था।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक उसे एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार औऱ कर्मवीर सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया। मूल रूप से यूपी के मऊ और वर्तमान में अलीगढ़ का रहने वाला गिरफ्तार आरोपी अब्दुल्ला दानिश के खिलाफ देशद्रोह समेत संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज था। साल 2002 में कोर्ट ने उसे फरार अपराधी घोषित किया जा चुका था । वह पिछले कुछ सालों से यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र में सिमी आतंकी संस्था को फिर से एक्टिव करने का प्रयास कर रहा था।

इस मामले में केंद्रीय खुफिया एजेंसियां कई राज्यों को कई बार अलर्ट भेज चुकी थी।  कई राज्यों की पुलिस इस आरोपी को तलाश कर रही थी।  दानिश सिमी संस्था द्वारा प्रकाशित SiMI मैगजीन के हिंदी संस्करण ” इस्लामिक मूवमेंट “का संपादक भी रह चुका था। चार सालों तक  कट्टरपंथी मैगजीन का रह चुका है संपादक।

अबदुल्लाह दानिश सिमी के सीनियर कैडर में शामिल था। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है वह सीएए विरोधी आंदोलन को भड़काने में भी शामिल रहा है। वह मुस्लिम समुदाय पर भारत सरकार के अत्याचार की झूठी कहानियां सुनाकर युवकों को बरगलाया करता था।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अहंकार आपकी जिंदगी से क्या-क्या छीन सकता है? शास्त्र बताते हैं भगवान की कृपा पाने का सबसे सरल मार्ग | जॉर्जिया मेलोनी की नेट वर्थ कितनी है? जानिए इटली की प्रधानमंत्री की सैलरी, परिवार, उम्र और लाइफस्टाइल | सपने में खून देखना शुभ है या अशुभ? जानें स्वप्न शास्त्र में इसके अलग-अलग संकेत | सपने में गोबर के उपले देखना शुभ है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें धन, तरक्की और भाग्य का संकेत | साइबर ठगी में बैंक अकाउंट फ्रीज कैसे होता है? पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई से समझिए पूरी प्रक्रिया | भारत में बाघ संरक्षण को मिली नई दिशा, सरिस्का मॉडल पर देशभर में बनेगी रणनीति | जुलाई 2026 व्रत-त्योहार कैलेंडर: देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा समेत जानें पूरे महीने की तारीखें | खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब मिलेगा जल्दी! CEIR पोर्टल के 2 नए फीचर से बढ़ेगी फोन रिकवरी, जानिए कैसे करेगा काम | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर | IGL Gas Connection Scam: गैस कनेक्शन कटने के फर्जी मैसेज से ₹2.64 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार साइबर ठग दबोचे |
30-06-2026