रोहिणी जेल से चल रहा था जबरन वसूली का रैकेट, 9 गिरफ्तार 1 नाबालिग भी हिरासत में

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की रोहिणी जेल से जबरन वसूली का रैकेट चल रहा था। रैकेट का संचालन जेल में मकोका केस में बंद बदमाश अपने गुर्गो के दम पर चला रहा था। इस काम में उसके गुर्गों की पत्ननियां भी मदद कर रही थीं। दिल्ली की राजौरी गार्डन पुलिस ने रोहिणी जेल से चल रहे जबरन वसूली के रैकेट का खुलासा किया है। रोहिणी जेल से वसूली के रैकेट में दो महिला सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग भी पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस का फरार नकली सबइंस्पेक्टर गिरफ्तार https://indiavistar.com/fake-sub-inspector-of_delhi-police-arrested/

पुलिस के मुताबिक रोहिणी जेल से जबरन वसूली के कॉल्स वीओआईपी से होते थे। इस गैंग का सरगना रोहिणी जेल में बंद सद्दाम गौरी था। 2 सितंबर को सद्दाम के बदमाशों ने राजौरी गार्डन के कारोबारी कुणाल चोपड़ा के दफ्तर में गोली भी चलाई थी। कुणाल को पता लगा कि मोटरसाइकिल सवार दो लोग उसके दफ्तर पहुंचे और गोली चलाने के बाद सीसीटीवी और डीआरवी सहित फरार हो गए। इनमें से एक की पहचान सुरेन्द्र उर्फ शेरू के रूप में हुई थी। बाद में सुरेन्द्र उर्फ शेरू ने दीपू बुंदा के नाम से धमकी भरा फोन भी किया। दीपक बुंदा सलमान त्यागी-सद्दाम गौरी गैंग का बजमाश है। बदमाशों की धमकी से डरे कुणाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में सद्दाम गौरी के इशारे पर सुरेन्द्र उर्फ शेरू और दीपक उर्फ दीपू बुंदा पर धमकी देने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद 21 सितंबर को दोनो आरोपियो ने राजू खान नामक शख्स पर गोली चला दी।

रोहिणी जेल से वसूली मामले को सुलझाने के लिए एसीपी सुदेश रंगा की देखरेख में इंस्पेक्टर अनिल शर्मा के नेतृत्व में एसआई अमित कुमार, संदीप कुमार, आशा, एएसआई संजीव, हेडकांस्टेबल संदीप कांस्टेबल प्रमोद, शमशेर, राहुल और राज कुमार की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने व्हाट्सएप्प सर्वर आदि की जांच के बाद पता लगाया कि यग गैंग सद्दाम गौरी अपने दो साथियो सुरेन्द्र उर्फ शेरू और दीपक उर्फ दीपू बुंदा की मदद से चलाता है। शिकायतकर्ता ने दीपक की पत्नी नेहा औऱ सुरेन्द्र की पत्नी सोनिया पर भी जबरन वसूली के रैकेट में मदद का आरोप लगाया था। जांच में यह आरोप सही पाए गए।

पुलिस ने पड़ताल के बाद दीपक उर्फ दीपू बुंदा,  सुरेन्द्र उर्फ शेरू,  जेल में बंद सद्दाम गौरी, नेहा कक्कड, सोनिया, कुलदीप, राजू उर्फ राजकुमार,  शिवा उर्फ भोलू, सतीश उर्फ कालू को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026