सीआईएसएफ ने मनाया संरक्षिका दिवस, गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी थीं मुख्य अतिथि

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सीआईएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ‘संरक्षिका’ सीआईएसएफ के परिवारों के लिए काम कर रही है। यह सीआईएसएफ के परिवारों और सदस्यों को सक्षम बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रही है।

इसकी मदद से पारिवारिक और सामाजिक विकास में साकारात्मक रूप से योगदान करने के लिए सशक्त बन सकें।

सीआईएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ‘संरक्षिका’ ने संरक्षिका दिवस मनाया।

ई-कार्यक्रम

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक दूरी और कोविड-19 के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए ई-प्लेटफॉर्म पर अपना 7वां स्थापना दिवस मनाया। ‘संरक्षिका दिवस’ ई-कार्यक्रम का विषय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ था।  इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह मुख्य अतिथि थीं।

सीआईएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन ‘संरक्षिका’ की अध्यक्ष  रंजीता रंजन (पत्नी राजेश रंजन, महानिदेशक, सीआईएसएफ) ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

श्रीमती रंजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में, इस बात पर जोर दिया कि ‘संरक्षिका’ अपने सदस्यों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उन्हें देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि सीआईएसएफ परिवार का हर सदस्य स्वतंत्र और सक्षम बने, ताकि एक मजबूत परिवार और समाज का निर्माण हो सके।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम मुख्य अतिथि  सोनल शाह ने सीआईएसएफ के परिवारों और बच्चों के

सर्वांगीण विकास के लिए ‘संरक्षिका’ की भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा ‘संरक्षिका’ वेबसाइट www.sanrakshika.org.in. लॉन्च किया गया।

संरक्षिका ई-पत्रिका का प्रथम संस्करण भी जारी किया गया।

इस पत्रिका में सीआईएसएफ कर्मियों की पत्नियों, बच्चों एवं महिला कर्मियों द्वारा लिखित लेख/कविताएं/कहानियां

एवं अन्य पठनीय सामग्री सम्मलित हैं।

ई-कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ जैसेः- लोक नृत्य, गीत, नाटक आदि की प्रस्तुति

संरक्षिका के सदस्यों एवं उनके बच्चों द्वारा की गई।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान |
27-10-2026