पढ़ें मेट्रो यात्रियों से सीआईएसएफ के डीजी ने क्या कहा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। लॉकडाउन के बाद खुली मेट्रो रेल में यात्रा करने वालों से सीआईएसएफ के डीजी राजेश रंजन ने कम से कम सामान लेकर यात्रा करने की अपील की है। उन्होॆने मेट्रो यात्रियों से कहा है कि धातु वाली चीजें भी ना लेकर चलें ताकि सुरक्षा जांच आसानी से औऱ जल्दी हो सके। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद दिल्ली में मेट्रो रेल से यात्रा शुरू हो चुकी है।

मेट्रो रेल की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सीआईएसएफ के महानिदेशक राजेश रंजन ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा का जाएजा लिया। उन्होंने कोरोना को लेकर अपनाई जा रही सुरक्षा उपायों की जांच की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सचिवालय से राजीव चौक औऱ राजीव चौक से जोर बाग तक मेट्रो से यात्रा की। उनके साथ सीआईएसएफ मुख्यालय के एडीजी सुधीर कुमार सक्सेना, एनसीआऱ के आईजी दयाल गंगवार, दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के डीआईजी जितेन्द्र राणा भी थे।यात्रा के दौरान उन्होंने मेट्रो सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि मेट्रो में कांटेक्टलेस सुरक्षा जांच के उपाय किए गए हैं। इसी को लेकर महानिदेशक ने मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों से भी बातचीत की। मेट्रो यात्रियो ने भी सीआईएसएफ के इंतजामो को लेकर प्रशंसा की। महानिदेशक राजेश रंजन ने यात्रियों से कम से कम सामान औऱ मेटेलिक चीजों को लेकर यात्रा करने का अनुरोध किया ताकि सुरक्षा जांच जल्दी हो सके।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल |
19-09-2026