नोएडा में शुरू हुई महिलाओं के लिए यह खास तरह की पेट्रोलिंग, देखें खास दस्ते का वीडियो

नोएडा (गौतमबुद्धनगर)। नोएडा में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर खास तरह की पेट्रोलिंग शुरू की गई है। इसका नाम रखा गया है स्वयंसिद्ध। स्वयंसिद्ध में महिला पुलिसकर्मियों की टीम है जिन्हें स्कूटी के साथ-साथ बॉडी बोर्न कैमरा आदि से लैस किया गया है।

इसके लिए 100 स्कूटी उपलब्ध करायी गई हैं, जिनका आवंटन अलग-अलग थानों में संवेदनशीलता के आधार पर किया गया है।

नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने पुलिस कमिश्नरेट, नोएडा, सेक्टर-108 में आयोजित एक कार्यक्रम में इस नई पेट्रोलिंग टीम का उद्घाटन किया तथा हरी झण्डी दिखाकर पुलिस थानों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरी के लिए महिला सुरक्षा अत्यन्त प्राथमिकता का विषय है। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के उपरान्त महिलाओं की सुरक्षा हेतु नये प्रयोगों एवं नई व्यवस्थाओं पर निरन्तर कार्य हो रहा है। महिला चैपाल, थाना स्तर पर महिला सुरक्षा इकाई का गठन एवं नॉलिज पार्क पुलिस थाने पर स्थापित फैमिली डिस्प्ले रेसोल्यूशन क्लीनिक, इन नये प्रयोगों के कुछ उदाहरण है।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए एक नई महिला पैट्रोलिंग टीम का गठन किया जा रहा है, जिसकी सम्पूर्ण कार्यवाही का संचालन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया जायेगा इस कारण इस टीम का नाम “स्वयंसिद्ध“ रखा गया है। पैट्रोलिंग टीम में महिला उ0नि0, मु0आ0 व आरक्षी रहेंगे। पैट्रोलिंग टीम के लिए 100 स्कूटी उपलब्ध कराई गई है तथा पैट्रोलिंग करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को बॉडीवॉर्न कैमरा एवं बैटन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनका आवंटन अलग अलग थानों पर संवेदनशीलता के आधार पर किया जा रहा है। महिला सुरक्षा की इस योजना को प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर वासियों विशेषकर खासकर महिलाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से सुझाव प्राप्त किये गये, जिसके आधार पर ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर और अधिक पैट्रोलिंग एवं पुलिस उपस्थिति की आवश्यकता है। इन सुझावों एवं थाना स्तर से आंकलन के आधार पर सभी थानों के पैट्रोलिंग शेड्यूल पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा कार्यालय द्वारा तैयार किये गये हैं, जिसके तहत 163 हॉट स्पॉटस पर पैट्रोलिंग की सेवाएं प्रदान की जाएगी। इन हॉट स्पॉट में प्रमुख विद्यालय, विश्वविद्यालय एवं इस प्रकार की फैक्ट्रियां जहां देर शाम तक महिलाएं कार्यरत रहती है, मैट्रो स्टेशन के आस पास के स्थान, ऑटो स्टैण्ड आदि सम्मिलित है। इन हॉट स्पॉटस की सूची को समय-समय पर गौतमबुद्धनगर वासियों के सुझाव के आधार पर अद्यतन किया जायेगा। कोरोना की समस्या से मुक्त होने पर स्कूल, कॉलेज की छात्राओं एवं गैर सरकारी महिला संगठनों के सदस्यों को इस योजना में सहयोगी बनाने का भी विचार है।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली, पुलिस उपायुक्त गण, अपर पुलिस उपायुक्त गण, सहायक पुलिस आयुक्त गण आदि उपस्थित थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026