ऐश्वर्या आराध्या हुए निगेटिव ,अस्पताल से मिली छुट्टी

aishwarya and aradhya

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना निगेटिव हो गए हैं। अभिषेक बच्चन ने ये सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। ऐश्वर्या और आराध्या को नानावटी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 5 दिनों बाद ऐश्वर्या और आराध्या नानावटी अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें 10 दिन अस्पताल में बिताने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा- आप सभी की लगातार दुआओं और शुभकामनाओं का शुक्रिया। मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा। ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वे अब घर पर ही रहेंगे। मेरे पिता और मैं, मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगे। बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 12 जुलाई को ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव मिले। महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने इस बात की पुष्टि की थी। हालांकि जया बच्चन की रिपोर्ट्स निगेटिव थीं। ऐश्वर्या और आराध्या दोनों में लक्षण नहीं थे और उन्हें Asymptomatic बताया जा रहा था। इसके चलते उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया था लेकिन इसके बाद ऐश्वर्या में कुछ लक्षण उभरने लगे थे जिसके बाद दोनों मां-बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया था।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं माइक्रोग्रीन्स क्या है ? जान लें माइक्रोग्रीन्स के फायदे | अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत |
21-04-2026