Neetu Singh का जन्मदिन – बहुत याद आएँगे ऋषि और उनके साथ शुरू हुई लव स्टोरी

Neetu-Singh

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

फ़िल्म अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्मदिन 8 जुलाई इस बार हर बार की तरह नहीं होगा। उन्हें अपने प्रेमी, आशिक़ पति की याद भी खूब सताएगी। 1974 से शायद ये पहली बार होगा जब ऋषि कपूर उनके साथ नहीं होंगे । एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू सिंह की पहली बार मुलाकात साल 1974 में ‘जहरीला इंसान’ के फिल्म सेट पर हुई थी. बड़ी दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी ।


कैंसर जैसी बीमारी से लंबे समय तक जूझने के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया। इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी नीतू कपूर ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उनका ख्याल रखती रहीं। या यूं कहें हर वक्त साय की तरह उनके साथ रहीं। दोनों बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल माने जाते थे। यही नहीं, नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी भी काफी मशहूर और अनोखी है।

बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय
ऋषि कपूर ने फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में एक्टिंग की शुरुआत की थी। उस समय उनके लुक और स्टाइल ने लड़कियों को दीवाना बना दिया था. उनकी पहचान चॉकलेटी बॉय के रूप में थी। इसी दौरान उनके बॉबी की एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ अफेयर की खबरें भी खूब सामने आई थीं।

ऋषि और नीतू की पहली मुलाकात
ऋषि कपूर और नीतू की पहली बार मुलाकात साल 1974 में हुई थी, जब फिल्म ‘जहरीला इंसान’ की शूटिंग चल रही थी। नीतू महज 15 साल की थी। फिल्म सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। जल्द ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए। सेट पर ऋषि, नीतू को काफी परेशान करते थे। इस बीच दोनों के बीच की नोंक-झोंक भी हुई। लेकिन फिर यही नोंक-झोंक प्यार में बदल गई।

कैसे प्यार में बदल गई दोस्ती
नीतू से मुलाकात से पहले ही ऋषि कपूर की गर्लफ्रेंड थी। ऋषि की गर्लफ्रेंड जब उनसे रूठ जाती थी, तो अपनी दोस्त नीतू से ऋषि गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाते थे। ऋषि ने कई बार नीतू से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर लिखवाया। इस तरह दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। दोनों ज्यादातर समय साथ ही बिताने लगे। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया। नीतू का ऋषि के घर आना जाना आम हो गया। एक दिन ऋषि के पिता राज कपूर ने कह दिया कि अगर दोनों अपने रिश्तें को लेकर सीरियस हैं तो शादी कर लें।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह के प्यार से नीतू की मम्मी खुश नहीं थीं। वो नीतू से अपने करियर पर ध्यान देने के लिए कहती थी। लेकिन, बाद में वह भी राजी हो गईं। आखिरकार, 11 जनवरी 1980 को ऋषि और नीतू की धूमधाम से शादी हो गई।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026