नोएडा में शुरू हुआ सघन कोरोना टेस्ट अभियान

नोएडा, इंडिया विस्तार।

नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह , डीएम सुहास एल वाई और नोडल अफसर नरेन्द्र भूषण नोएडा के हरोला में स्क्रीनिंग अभियान की शुरूआत के समय

कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद में 10 दिवसीय सघन सर्विलांस अभियान शुरू हुआ

नोडल अधिकारी एवं सीईओ ग्रेटर नोएडा, पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने किया अभियान की शुरूआत

हरौला सेक्टर-5 से किया गया अभियान का आगाज

12 जुलाई, 2020 तक चलेगा यह अभियान

1500 टीमें घर-घर जाकर करेंगी मेडिकल स्क्रीनिंग, संदिग्ध मरीज़ों की होगी कोरोना जाॅच,

40 टीमों द्वारा प्रतिदिन होगी 4000 कोरोना जाॅच

नोएडा (गौतमबुद्धनगर), इंडिया विस्तार। कोरोना जांच की संख्या को बढाने के लिए नोएडा में चलाये जा रहे 10 दिवसीय सघन सर्विलांस अभियान हरौला सेक्टर-5 से शुरू हुआ। इस अभियान की शुरूआत जनपद के नोडल अधिकारी एवं सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नरेन्द्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एल वाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
यह अभियान 02 से 12 जुलाई तक चलेगा, जिसके लिए 1500 टीमें गठित की गई है तथा प्रतिदिन 40 टीमों द्वारा कोरोना की 4000 जाॅचें होगी। प्रत्येक टीम में चिकित्सक, नर्स एवं लैब टेक्नीशियन को रखा गया है। प्रत्येक दिन 3000 रियल टाइम पीसीआर टेस्ट और 1000 एंटीजन जाॅच होगी। जाॅच की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण सभी टीमों को दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 दीपक ओहरी ने बताया कि बिसरख, दादरी, भंगेल, बादलपुर, जेवर व दनकौर के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों और जिला चिकित्सालय में जाॅच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा इस अभियान में 300 से अधिक कंटेनमेन्ट जोन में भी सघन स्क्रीनिंग व जाॅच होगी।
अभियान के शुभारंभ के अवसर पर नोडल अधिकारी नरेन्द्र भूषण, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने हरौला सेक्टर-5 का भ्रमण कर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा जनसामान्य को सोशल डिस्टेंसिंग, फेसकवर/माॅस्क पहनने व बार-बार हाथों को साबुन से अच्छे से धुलने तथा सैनेटाइज करने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किया।
इस अवसर पर डीआईओ डाॅ0 नेपाल सिंह, अन्य जनपदीय अधिकारीगण, स्वास्थ विभाग के अधिकारीगण चिकित्सकगण आदि मौजूद थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका |
28-09-2026