दिल्ली के सीपी ने इन छात्रों से की वेबिनार पर बातचीत, मांगा यह खास योगदान

👁️ 710 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के 20 निजी स्कूल के छात्रों से दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने एक खास चीज मांगी है। इन छात्रों ने वेबिनार पर सीपी से बात करते हुए पूछा था कि कोविड-19 महामारी में वो क्या योगदान दे सकते हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने उनसे कहा कि वो घर पर रह कर, अध्ययन पर फोकस करें और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ देश का जिम्मेदार नागिरक बने यही उनका योगदान है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव इन छात्रों से वेबिनार के माध्यम से बात कर रहे थे। इन छात्रों ने “इच वन टीच वन” नामक कार्यक्रम का आरंभ किया है। इसके माध्यम से सेवा भारती में रहने वाले छात्रों की शिक्षा का इंतजाम किया जा रहा है और इससे 300 छात्र जुड़े हैं। दिल्ली सीपी एस एन श्रीवास्तव ने उन्हें महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्यों से भी अवगत कराया।

दिल्ली सीपी एस.एन.श्रीवास्तव ने उन्हें सामाजिक दूरी रखकर कोविड-19 के प्रसार से बचने के लिए भी प्रेरित किया। सीपी दिल्ली ने स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं की भी घोषणा की और उन्हें बधाई दी। सीपी दिल्ली ने छात्रों के साथ इस वेबिनार बातचीत के लिए सेवा भारती को धन्यवाद दिया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026