और न्यूजीलैंड को चुनना पड़ा तेज गेंदबाज

गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ हैमिल्टन में पांच फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नए गेंदबाजों को चुनना पड़ा। श्रृंखला के दौरान काइल जेमीसन को पदार्पण का मौका मिल सकता है जबकि स्काट कुगेलिन और हामिश बेनेट ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है।

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क। गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ हैमिल्टन  में पांच फरवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नए गेंदबाजों को चुनना पड़ा। श्रृंखला के दौरान काइल जेमीसन को पदार्पण का मौका मिल सकता है जबकि स्काट कुगेलिन और हामिश बेनेट ने लंबे समय बाद टीम में वापसी की है।

चोट के कारण ट्रेंट बोल्ट, लाकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी जैसे गेंदबाज श्रृंखला  के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।टीम को अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी से काफी उम्मीदें होंगी जबकि कोलिन डि ग्रैंडहोम को अंतिम दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय  मैचों के लिए बाहर किए जाने के बाद वनडे टीम में जगह मिली है। जिमी नीशाम और मिशेल सेंटनर आलराउंडर की भूमिका निभाएंगे।

इस बीच ईश सोढ़ी को सिर्फ पहले एकदिवसीय के लिए टीम में शामिल किया गया है।भारत-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच सात फरवरी से क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए उन्हें रिलीज किया जाएगा। कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उनकी टीम आगामी श्रृंखला में मिलने वाली चुनौती से वाकिफ है और उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। स्टीड ने कहा, ‘‘हमने टी20 श्रृंखला में देखा है कि भारतीय टीम हमेशा की तरह काफी मजबूत है। हमारे गेंदबाजी आक्रमण में नयापन है, बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता है और उम्मीद है कि विश्व कप फाइनल्स में खेलने वाले शीर्ष आठ बल्लेबाज खेलेंगे।’’

विश्व कप 2019 फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खिताब गंवाने के बाद यह न्यूजीलैंड की पहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला है। न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ पांच मैचों की मौजूदा टी-20 श्रृंखला में 0-3 से पीछे है।एक दिवसीय टीम इस प्रकार है : केन विलियमसन (कप्तान), हामिश बेनेट, टाम ब्लंडेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, काइल जेमीसन, स्काट कुगेलिन, टाम लैथम, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी (पहले वनडे के लिए), टिम साउथी और रोस टेलर।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा |
25-07-2026