श्रीनगर से जैश आतंकी गिरफ्तार

👁️ 520 Views

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने श्रीनगर से जैश के आतंकी बशीर अहमद को गिरफ्तार किया है। उस पर दिल्ली पुलिस ने दो लाख रूपये का ईनाम घोषित किया था। इसके दो साथियों को सेल ने इसी साल गिरफ्तार किया था।

जानकारी के मुताबिक बशीर को दिल्ली पुलिस ने 2007 में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। बाद में वह निचली अदालत ने बरी कर दिया था लेकिन हाई कोर्ट ने सजा सुनाई थी। मगर जमानत मिलने के बाद से ही बशीर फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस को उम्मीद है कि बशीर से कई अहम जानकारियां हासिल होंगी।

Latest Posts

यह भी पढ़ें