दिल्ली में गैंगस्टर की पार्टी, पुलिस का छापा 15 गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस क्राईम ब्रांच की इंटर बार्डर गैंग्स इंवेस्टीगेशन स्कावायड ने राजधानी के कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान के 15 साथियों को एक साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की है। कपिल सांगवान के साथी नजफगढ़ के गोयला डेरी के एक मकान में पार्टी कर रहे थे उसी पार्टी में क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर बदमाशों को धर दबोचा। इनरे कब्जे से 9 पिस्टल औऱ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए।



क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी अजित सिंगला के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान विनीत, वासुदेव, सचिन, राहुल, सुरेद्न कुमार, चिराग, परमजीत, अभिषेक,नवीन, निशांत, रोहित, दीपक और नवीन के रूप में हुई है। 24 जून को क्राइम ब्रांच के एएसआई बिजेन्द्र और दिनेश को सूचना मिली थी कि जेल से रिहा होने की खुशी में कपिल सांगवान के साथी गोयला डेरी के एक मकान में पार्टी करने वाले हैं और उनके पास हथियार भी रहेगा।

इसी सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर प्रेम चंद खंडूरी के नेतृत्व में एसआई दाता राम, राकेश, अरविंद, एएसआई विजेन्द्र, दिनेश, जयवीर, कंवल, कुलदीप, राजीव, युद्धवीर, हवलदार अनिल, राजीव सहरावत, सिपाही हुकुम, ओमप्रकाश, कुलदीप, परमजीत आदि की टीम बनाई गई। इस टीम का सुपरविजन एसीपी मनोज पंत के पास था। पुलिस टीम ने रात लगभग पौने बारह बजे गोयला डेरी के उस परिसर में छापा मारा जहां गैंगस्टर के साथी पार्टी कर रहे थे। छापेमारी मेे उपरोक्त 15 बदमाशों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमें से 12 पहले भी वारदातों में लिप्त रहे हैं। बरामद पिस्टल में से 6 पिस्टल 7.65 बोर के और शेष .315 बोर के हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कम बोलने का महत्व: चिंता मुक्त जीवन,कर्मयोग और शिव आराधना का मार्ग | SIM Swap Fraud क्या है? हाईकोर्ट के फैसले ने टेलीकॉम कंपनियों की जिम्मेदारी तय की! | जनता और पुलिस आमने-सामने: मगध की लोक संवाद गोष्ठी में उठीं स्थानीय समस्याएं | क्या AI अदालतों के फैसले करेगा? न्यायपालिका के नए नियम और नागरिकों के अधिकारों को समझिए | ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन फ्रॉड क्या है? ऑटो-डेबिट और फ्री ट्रायल के छिपे जाल से कैसे बचें | सच्ची भक्ति का अर्थ क्या है? जीवन में सदाचार और संस्कारों का महत्व | आर्म्स लाइसेंस कैसे बनता है? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी | दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम | डिजिटल गोपनीयता अधिकार क्या हैं? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से नागरिकों को क्या मिलेगा | सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी |
07-06-2026