कैदियों पर खर्च के आंकड़ों से हैरान सुप्रीम कोर्ट कैग से कराएगा जांच

2015-2016 के आंकडों की माने तो बिहार की जेलों में बंद कैदियों को सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। एक कैदी पर साल में बिहार सरकार औसतन 83691 रुपये खर्च करती है जबकि राजस्थान सरकार सिर्फ तीन हजार रुपये सालाना एक कैदी पर खर्च करती है। पंजाब में ये आकडा 16669 रुपये है तो नागालैंड मे 65468 रुपये सालाना प्रति कैदी। ये आंकडे किसी को भी चौकाने के लिए काफी हैं तो सुप्रीम कोर्ट ने भी इन पर अचरज जताया है। देश के अलग अलग राज्यों में इस तरह अलग अलग खर्च पर अचंभित सुप्रीम कोर्ट तमाम जेलों का CAG से आडिट कराने की तैयारी कर रहा है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के गृहमंत्रालय से 31 मार्च तक योजना मांगी है कि किस तरीके से जेलों के खर्च का आडिट कर पता लगाया जा सकता है कि ये पैसा सूझबूझ से खर्च किया जा रहा है या नहीं और कैदियों को इसका लाभ मिल भी रहा है या नहीं।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट मे जेलों में स्टाफ पर कमी पर भी चिंता जताते हुए केंद्र सरकार और सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को 31 मार्च तक जेलतर्मियों की भर्ती के कदम उठाने को कहा है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट मेँ एमिक्स क्यूरी ने 2014 को लोकसभा में रखे गए जवाब का हवाला दिया जिसमें बताया गया था कि 31 दिसंबर 2014 तक देश में 79988 जेलकर्मियों के पद स्वीकृत थे जबकि कुल 52666 जेलकर्मी काम कर रहे हैं। यानी जेलों में 27 हजार कर्मियों के पद खाली हैं।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने जल कर्मियों का ट्रेनिंग कर भी बडे सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा जेल कर्मियों में से सिर्फ 7800 को ही किसी तरह की ट्रेनिंग दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि वो 31 मार्च तक राज्य सरकारों से बात कर जेलकर्मियों के लिए ट्रेनिंग का कोई मेन्युअल तैयार करे।
सुप्रीम कोर्ट ने ये भी साफ किया है कि राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस मामले मे केंद्र का सहयोग करना होगा। अगर एेसा नहीं हुआ तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। अब सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को करेगा।
दरअसल 2013 में पूर्व CJI RC लाहोटी ने तमिलनाडू की जेल में बंद कैदियों के हालात पर तत्कालीन CJI को एक चिट्ठी लिखी थी। सुप्रीम कोर्ट इस पर संज्ञान लेकर सुनवाई कर चुका है। इससे पहले भी कोर्ट कई दिशा निर्देश जारी कर चुका है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? | डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख? | एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 | ‘राम की शक्ति पूजा’ से प्रेरित पुस्तक ने युवाओं को दिया नया संदेश |
29-05-2026