भारत में नकली नोटों के तस्करों ने नए दो रूट बनाए, लाखों के नकली नोट बरामद

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोट की खेप के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने नकली नोटों की सप्लाई के लिए दो नए रूट बनाए थे। दरअसल आरोपी नकली नोटों की खेप नेपाल और बांग्लादेश के जरिए  दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर रहे थे। इन्हें एसीपी अतर सिंह यादव की देखरेख में बनी इंस्पेक्टर ईंश्वर सिंह की टींम ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक यह गैंग पिछले 7 से 8 साल से नकली नोट का सप्लाई कर रहा था।

इस गैंग के पास से  8 लाख 48 हज़ार के नोट बरामद किए है। सभी नोट दो दो हज़ार के है स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाहा के मुताबिक पकड़े गए नोटो की इतनी बारीकी से प्रिंटिंग हुई है कि एक आम आदमी ये पता नही लगा सकता है कि नोट असली है या नकली। आरोपियों से पूछताछ के बाद ये पता चला है की ये मॉड्यूल दो रूटों के जरिये नकली नोटों की खेप को दिल्ली एनसीआर लाया जाता है।
पहला बांग्लादेश से मालदा होते हुए देल्ली एनसीआर आता था। जबकि इनका दूसरा रुट नेपाल बिहार होते हुए दिल्ली है। इस मामले में स्पेशल सेल की टीम ने सबसे पहले 21 नवम्बर को शरीफफूल को गिरफ्तार किया उससे पूछताछ के बाद फारुख को गिरफ्तार किया गया जो एनसीआर में नोटों की सप्लाई में मुख्य किरदार कि भूमिका निभाता था। शरीफफूल बांग्लादेश वाले रूट के जरिये नोटो की सप्लाई करता है। इन की निशानदेही पर वहीं आसिफ राज ओर मुख्तयार अहमद को दबोचा गया।  इनके पास से दो लाख 48 हज़ार के नकली नोट मिले है ये नेपाल के रास्ते नकली नोट दिल्ली लाते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 60 और 40 के अनुपात में लेन देन होता था। यानी 100 रुपये के नकली नोट के 60 रुपये लेते थे। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के और लोगो की तलाश कर रही है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
15-09-2026