डेंगू से बचना है तो करें यह सारे उपाय

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। डेंगू से बचने का एकमात्र उपाय, मच्‍छरों से बचना है। यहां हम आपके और आपके परिवार के लिए इस महामारी को रोकने में मदद करने के कुछ सुझावों के बारे में बता रहे हैं।

डेंगू का वायरस मच्‍छरों के काटने से फैलता है। डेंगू एक संक्रामक रोग है और कुछ स्थितियों में यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। डेंगू से सुरक्षित रहने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने चाहिए। डेंगू से बचने का एकमात्र उपाय, मच्‍छरों से बचना है। यहां हम आपके और आपके परिवार के लिए इस महामारी को रोकने में मदद करने के कुछ सुझावों के बारे में बता रहे हैं।

 रुके हुए पानी से छुटकारा पाएं

एडीज एजिप्‍टी मच्‍छर दिन के समय संक्रमण फैलाते हैं। इनका जन्‍म आमतौर पर जमा पानी वाले स्‍थानों पर होता है। इसलिए घर के अंदर और आस-पास स्थिर पानी को साफ करना बहुत महत्‍वपूर्ण होता है। इसके अलावा कूलर, गमले आदि में पानी जमा न रहने दें। i

रोगी को मच्‍छर के कटाने से बचायें

डेंगू से पीड़ि‍त व्‍यक्ति को फिर से मच्‍छर द्वारा कटाने से बचाये। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित करें किे घर में हर किसी की मच्‍छर के काटने के खिलाफ रक्षा की जाये।

मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का प्रयोग करें

मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्‍तेमाल नियमित रूप से करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि दिन है या रात। मच्‍छरों वाले स्‍थान में मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल रात में करने के साथ-साथ दिन में भी करें।

सभी प्रवेश बिंदुओं को ब्लॉक करें

आप इस बात को भी सुनिश्चित करें कि अंदर और बाहर जाने के सभी रास्‍तों में किसी भी प्रकार का छेद न हो। अगर आप ऐसा पाते हैं तो घर में मच्‍छरों के प्रवेश को निषेध करने के लिए ठीक से उन सभी छेदों को ब्‍लॉक कर दें

मच्छरदानी का प्रयोग करें

घर में मच्‍छरों के अधिक होने पर सोने के लिए आपको हर रात मच्‍छरदानी का इस्‍तेमाल जरूर करना चाहिए। विशेष रूप से अगर आपके घर में बच्‍चे हैं, तो उन्‍हें रात के समय बिना मच्‍छरदानी के न सोने दें।

कूड़ेदान को साफ रखें

कूड़ेदान में कचरा एकत्रित होता दिखाई देने पर उसे तुरंत खाली करें। क्‍योंकि गंदगी या गंदा हिस्‍सा मच्‍छरों के लिए प्रजनन भूमि हो सकता है। इसके अलावा, उस क्षेत्र में मच्‍छरों के प्रवेश को रोकने के लिए कचरे को ढंक कर रखें।

घर के पास तुलसी के पौधे को रखें

प्राकृतिक तरीके से घर में मच्‍छरों के प्रवेश को रोकने के लिए अपनी खिड़की या दरवाजे के पास तुलसी का पौधा लगाये। यह प्राकृतिक तौर पर रिपेलेंट का काम करता है जिससे इस संक्रमण की आशंका घटती है।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM kisan में 36,000 कैसे मिलेंगे ? जानिए किसान मान धन योजना की पूरी जानकारी | Digital Arrest Scams पर काबू पाने के लिए सरकार का नया प्लान क्या है, जान लीजिए आप भी | RRTS स्टेशन पर संदिग्ध अपहरण की कोशिश कैसे पकड़ी गई? CISF जवान की सतर्कता से 7 वर्षीय बच्चा सुरक्षित | पुलिसकर्मी की हत्या का रहस्य: सिर्फ एक सवाल पूछने की मिली खौफनाक सजा, ऐसे पकड़े गए कातिल | फेक न्यूज़ की पहचान अब होगी और तेज़, हर मंत्रालय में Quick Response Team | झारखंड के 20 वन प्रमंडलों में शुरू होगी JICA परियोजना, वन संरक्षण और ग्रामीण आजीविका पर रहेगा फोकस | भारत में बाघ संरक्षण की नई चुनौतियां: सफलता के बाद अब भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा | 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर 2026: SSB बनी ओवरऑल चैंपियन, CISF और ITBP ने भी जमाया कब्जा | Cyber Commando क्या है? कांवड़ यात्रा में पहली बार तैनात हुए डिजिटल प्रहरी, जानिए कैसे रोकते हैं डीपफेक और साइबर अपराध | CISF की पहली महिला QRT तैयार, अब आतंकवादियों से मोर्चा लेंगी महिला कमांडो, जानिए क्यों है यह ऐतिहासिक कदम |
02-08-2026