तरक्की की सौगात बदलेगी दिल्ली पुलिस के हालात

शपथ

cp-delhi

कई साल पहले हुए विम्हांस के एक सर्वेक्षण में बताया गया था कि दिल्ली पुलिस में 52 प्रतिशत कर्मी मनोरोग से ग्रसित हैं। इसका सबसे बड़ा काऱण था सालों इंतजार के बात भी ना तो सेवा शर्तों में सुधार औऱ ना ही समयबद्ध तरक्की। साल दर साल गुजरते रहे कई कमेटियां बनीं उनकी सिफारिशें आईं मगर दिल्ली पुलिस के सिपाही से लेकर सबइंसपेक्टरों की हालत में कोई सुधार नहीं आया।

प्रोन्नति की आस में लोग रिटायरमेंट की उम्र तक पहुंचने लगे। लेकिन साल 2016 ने दिल्ली पुलिस में बदलाव ला दिया है। मौजूदा पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा, मुख्यालय के संयुक्त आयुक्त प्रवीर रंजन, डीसीपी आर ए संजीव और दूसरे आला अधिकारियों की पहल और  कोशिशों की बदौलत इस साल अब तक 23,236 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति मिल चुकी है। इनमें 9364 हवलदार और 9338 कांस्टेबल शामिल हैं।

खास बात ये कि इस साल दिल्ली पुलिसकर्मियों की समयबद्ध तरक्की के लिए अक पालिसी भी निर्धारित कर दी गई और अब सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के पुलिसकर्मियों को तय समय पर पदोन्नत होने का रास्ता खुल गया। पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का मानना है कि इस नीति से पुलिस में भ्रष्टाचार, हताशा कुंठा और निराशा जैसे सभी मामलों में व्यापक कमी आएगी और अंततः पुलिस की छवि सुधरने की दिशा में ठोस कदम साबित होगा।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Fraud Alert: Fake APK Scam से कैसे हो रही ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा | धर्म, समर्पण और जिम्मेदारी: जीवन को दिशा देने वाले मूल विचार | बिहार में 4 साल के बच्चे का अपहरण और सुरक्षित बरामदगी की यह सत्य कथा आप भी जान लीजिए | समर्पण, शून्य और सच्ची सफलता का आध्यात्मिक अर्थ | प्रातःकाल का महत्व और अध्ययन का गूढ़ रहस्य | बॉलिंग हाथ घुमाकर क्यों की जाती है? जानिए क्रिकेट बॉलिंग का इतिहास और साइंस | क्या आपको पता है कि आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं ? | यूपी में रोजगार मेलाः नौकरी की तलाश में हैं तो इन दस्तावेजों के साथ पहुंच जाइए, पूरी गाइड 2026 | NIA चार्जशीट: कंबोडिया लिंक्ड मानव तस्करी और साइबर गुलामी का बड़ा खुलासा | साइबर ठगी में गया पैसा वापस कैसे पाएं ? NCRP पोर्टल से समझें पूरा तरीका |
19-05-2026