यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे

अगर आप महिला हैं, यूपी में रहती हैं और घर बैठे कमाई करना चाहती हैं। बीसी सखी योजना आपके काम की हो सकती है। जानिए इस योजना के बारे में सब कुछ।
बीसी सखी योजना

अगर आप महिला हैं, यूपी में रहती हैं और घर बैठे कमाई करना चाहती हैं। बीसी सखी योजना आपके काम की हो सकती है। इसके तहत गांव की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर रोजगार का मौका दिया जाता है। इसमें महिलाओं को शुरुआत में छह महीने तक हर माह 4 हजार रुपये का मानदेय मिलता है। इसके बाद भी उनकी कमाई रूकती नहीं है बल्कि बैंकिंग लेन-देन पर मिलने वाली कमीशन से होने लगती है।

यह भी जानेंः Ladli behna yojna:जल्दी ही खुलेगी फिर से लाडली बहन योजना इस दिन आ सकती है खुशखबरी

यूपी सरकार की इस योजना का मकसद गांवों में बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाना भी है।

क्या है बीसी सखी योजना ?

बीसी सखी का फुल फार्म बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी (Banking Correspondent Sakhi) है। यूपी में यह योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित की जाती है। इससे जुड़ी महिलाएं माइक्रो-एटीएम और अन्य डिजिटल उपकरणों की मदद से गांव में हीं बैंकिंग सेवा उपलब्ध करा देती हैं।

यह भी जानेंः schemes for women: महिलाओं के लिए वरदान बन गईं 2024 की ये योजनाएं, हर महीने हो रही कमाई

इसका सबसे बड़ा फायदा उन ग्रामीणों को होता है जिन्हें बार बार बैंक जाने की जरुरत ना हो।

कब औऱ कितने पैसे मिलते हैं ?

बीसी सखी योजना में चयनित पात्र सखी को पहले छह माह तक हर महीने 4,000 रुपये दिए जाते हैं। यानि छह माह में कुल 24 हजार रुपये मिलते हैं।

बैंकिंग सेवा देने के लिए माइक्रो-एटीएम और दूसरे डिजिटल उपकरणों की जरुरत होती है। इसके लिए 50,000 रुपये की सहायता या ऋण मिलने का दावा किया जाता है, वैसे इसके लिए पात्रता, रकम और शर्तों की पुष्टि संबंधित बैंक या विभाग से करना जरूरी है। छह माह के बाद आय का मुख्य साधन बैंकिंग लेन-देन से मिलने वाले कमीशन पर निर्भर होता है। यह रकम काम और लेन-देन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

बीसी सखी योजना के लिए पात्रता

आवेदन के लिए महिला को यूपी के ग्रामीण इलाके में होना चाहिए। उसे दसवीं पास होने के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह में जुड़ा होना चाहिए। अगर आवेदक को स्मार्ट फोन और डिजिटल उपकरण चलाने की जानकारी हो तो ये उसके लिए मददगार होगी। चयन संबंधित क्षेत्र में उपलब्ध पदों और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है।

कैसे करें आवेदन

बीसी सखी योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले ग्रामीण आजीविका मिशन की अधिकारिक पोर्टल https://bcsakhi.upsrlm.org/ पर योजना और भर्ती से जुड़ी जानकारी देखें। अपने जिले में उपलब्ध पदों और पात्रता की जानकारी जरुर जांचें। आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और प्रशिक्षण से जुड़ी शर्तें ध्यान से पढ़ें। चयन होने पर निर्धारित शर्तों को पूरा करें और संबंधित बैंक के निर्देशों के मुताबिक काम करें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए |
14-10-2026