91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच

दिल्ली क्राइम ब्रांच की Western Range-II टीम ने 91 मामलों में शामिल बताए गए देवा को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह तीन मामलों में Proclaimed Offender था।
91 मामलों में शामिल बताए गए आरोपी देवा के साथ दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम

नाम देवा, कामःदिल्ली में झपटमारी, लूट और चोरी, केस-91। स्ट्रीट क्राइम में देवा के नाम से कुख्यात बदमाश को आखिरकार ग्रेटर नोएडा से पक़ड़ लिया गया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक देवा तीन मामलों में अदालत से घोषित अपराधी यानी Proclaimed Offender भी था। पुलिस के मुताबिक वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और आखिर में दिल्ली छोड़कर ग्रेटर नोएडा में छिपा हुआ था।

और पढ़ेंः फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा

ठिकाने बदलते-बदलते वह ग्रेटर नोएडा पहुंच गया और वहीं छिपकर रह रहा था। लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की Western Range-II टीम को उसके नए ठिकाने की भनक लग गई। पुलिस ने सेक्टर-16, ग्रेटर नोएडा में छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।

दिल्ली छोड़कर ग्रेटर नोएडा में बना लिया था ठिकाना

क्राइम ब्रांच के मुताबिक देवा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। Western Range-II की टीम द्वारका और आसपास के इलाकों में सक्रिय अपराधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल राजू राम को सूचना मिली कि देवा ग्रेटर नोएडा इलाके में छिपा हुआ है।

और जानेंः दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले उसकी मौजूदगी की पुष्टि की। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की तैयारी शुरू की। पुलिस के मुताबिक देवा दिल्ली से बाहर जाकर अपनी पहचान और ठिकाना छिपाने की कोशिश कर रहा था।

डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदोरा के निर्देश पर एसीपी राजपाल डबास की निगरानी और इंस्पेक्टर अक्षय गहलौत की अगुवाई में एसआई राहुल, एएसआई जितेंद्र, एएसआई रस्मुद्दीन, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश, हेड कॉन्स्टेबल राजू राम, हेड कॉन्स्टेबल नवीन और महिला कॉन्स्टेबल बिंदु की टीम बनाई गई। तकनीकी सहायता हेड कॉन्स्टेबल भंवर ने दी।

टीम ने मिली जानकारी के आधार पर ग्रेटर नोएडा में कार्रवाई की और 26 सितंबर 2026 को सेक्टर-16, गौतमबुद्ध नगर से देवा को पकड़ लिया।

पुलिस रिकॉर्ड में 91 आपराधिक मामले

देवा को पकड़े जाने के बाद उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ कुल 91 आपराधिक मामलों में संलिप्तता का रिकॉर्ड मिला। इन मामलों में लूट, झपटमारी, चोरी, घर में चोरी, सेंधमारी, हत्या की कोशिश, सरकारी कर्मचारी पर हमला और अवैध हथियार रखने या इस्तेमाल करने से जुड़े अपराध शामिल बताए गए हैं। Pasted text

उसके खिलाफ डाबरी, बिंदापुर, द्वारका नॉर्थ और ई-पुलिस स्टेशन मोटर व्हीकल थेफ्ट में बड़ी संख्या में मामले दर्ज होने का विवरण पुलिस प्रेस रिलीज में दिया गया है।

यही इस गिरफ्तारी को सामान्य गिरफ्तारी से अलग बनाता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी एक मामले में वांछित नहीं था, बल्कि उसके खिलाफ वर्षों से अलग-अलग तरह के अपराधों का रिकॉर्ड दर्ज था।

तीन मामलों में घोषित हो चुका था PO

दिल्ली पुलिस के अनुसार देवा को अदालतों ने तीन मामलों में Proclaimed Offender घोषित किया था।

द्वारका नॉर्थ थाने की FIR नंबर 291/2020 में उसे 4 जून 2025 को PO घोषित किया गया था। इसी थाने की FIR नंबर 83/2018 में 23 अगस्त 2025 को अदालत ने उसे PO घोषित किया।

इसके अलावा बिंदापुर थाने की FIR नंबर 717/2021 में भी उसके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं का मामला दर्ज है।

पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश का भी आरोप

पूछताछ में सामने आए पुराने मामलों में एक घटना पुलिसकर्मी पर हमले से जुड़ी है।

पुलिस के मुताबिक देवा ने पूछताछ में बताया कि एक मौके पर उसने अपने साथियों के साथ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला किया था। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनने की भी कोशिश की।

इसी दौरान हाथापाई हुई और देवा के पैर में गोली लगी थी। इस घटना को लेकर द्वारका नॉर्थ थाने में FIR नंबर 83/2018 दर्ज की गई थी।

आठवीं तक पढ़ाई, फिर अपराधों में नाम

क्राइम ब्रांच के अनुसार पूछताछ में देवा ने बताया कि उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। इसके बाद आसान पैसा कमाने के लिए वह अपराधों में शामिल होने लगा।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले वह मजदूरी कर रहा था और ग्रेटर नोएडा में छिपकर रह रहा था। पुलिस का दावा है कि लंबे समय तक अदालत में पेश नहीं होने और पुलिस से बचने के लिए उसने दिल्ली के बाहर ठिकाना बना लिया था।

पुलिस ने बताया कि कुछ अन्य मामलों में भी उसके खिलाफ अदालत में पेश नहीं होने से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें डाबरी और बिंदापुर थानों में दर्ज लूट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | OTP से आगे डिजिटल सुरक्षा: Authy और 1Password में क्या अंतर है, आपके लिए कौन बेहतर? | पुलिस की स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई: चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 29 महिलाएं रेस्क्यू, ITP एक्ट के तहत चार FIR दर्ज | NFSU में ईस्ट एशिया समिट साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस: वैश्विक साइबर अपराध के विरुद्ध भारत की रणनीतिक पहल | CISF और IIT दिल्ली की साझेदारी: ड्रोन हमलों से देश के एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कैसे होगी? | बढ़ रहा है डिस्पोजेबल ईमेल का खतरा: साइबर अपराधी कैसे छिपा रहे हैं अपनी पहचान, जानिए कैसे होगी रोकथाम | कड़ी सजा से ही काबू में आएगा साइबर अपराध, IT Act में बदलाव की जरूरत | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? |
29-11-2026