क्या आपको पता है कि आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं ?

क्या आपके जेहन में भी यह सावल आता है कि "मेरे नाम पर कितने बैंक खाते हैं? " तो यहां हम आपको बताने वाले हैं इस सवाल का आसान सा जवाब।
मेरे नाम पर कितने बैंक खाते

क्या आपके जेहन में भी यह सावल आता है कि “मेरे नामम पर कितने बैंक खाते हैं? ” तो यहां हम आपको बताने वाले हैं इस सवाल का आसान सा जवाब। यह पता लगाना कि आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं ज्यादा मुश्किल नहीं है, बस आपको उस सिस्टम और प्रक्रिया के बारे में पता होना चाहिए, जिससे इसका हल निकल सकता है।

वीडियो से समझेंः

इस तरह आसान है मेरे नाम पर कितने बैंक खाते का जवाब

शायद आपको यह मालूम ना हो कि भारत में कुछ अधिकारिक और सुरक्षित तरीके हैं, जिनसे आपको पता लग सकता है, कि आपके नाम पर कितने बैंक खाते हैं। सच तो यह है कि आपको पता भी होना चाहिए और आपकी यह जानकारी साइबर ठगी में जमकर इस्तेमाल हो रहे म्यूल खातों के खिलाफ लड़ाई में मददगार होगी।

यह भी पढ़ेंः आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड

आरबीआई के अकाउंट एग्रीगेटर को जानिए

देश में आरबीआई द्वारा लाइसेंस प्राप्त account aggregators(AA) वे कंपनियां हैं जो आपके फाइनेंसियल डेटा को सुरक्षित रूप से एकत्रित और साझा करती हैं। कई NBFC AA एक्टिव हैं और इनमें से किसी पर पंजीकरण करके आप अपने PAN या आधार से जुड़े सभी बैंक खातों की जानकारी पा सकते हैं।

प्रमुख RBI लाइसेंस प्राप्त Account Aggregators:

यह हैं वो AA यानि अकाउंट एग्रीगेटर्स जिन पर पंजीकरण करके आप अपने PAN/आधार से जुड़े सभी बैंक खातों की जानकारी एक ही जगह देख सकते हैंः

  1. Finvu – मोबाइल ऐप आधारित AA, व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट डेटा शेयरिंग की सुविधा।
  2. OneMoney – भारत का पहला AA, बैंकों और NBFCs से डेटा एकत्रित करता है।
  3. NESL AA (National E Governance Services Ltd.) – सरकारी समर्थित AA, सुरक्षित डेटा शेयरिंग पर केंद्रित।
  4. CAMSFinServ – CAMS समूह की इकाई, निवेश और बैंकिंग डेटा एकत्रित करती है।
  5. Perfios AA – फिनटेक आधारित AA, तेज़ और सुरक्षित डेटा एक्सेस।
  6. Yodlee FinSoft – अंतरराष्ट्रीय कंपनी, भारत में AA सेवाएँ प्रदान करती

मल्टीपल बैंक अकाउंट पता करने का तरीका

AA ऐप/वेबसाइट पर पंजीकरण करें – आधार या PAN से लॉगिन करें, इसके बाद बैंक/वित्तीय संस्थान चुनें – जिनसे डेटा चाहिए, उन्हें चुनें। OTP आधारित सहमति दें – डेटा केवल आपकी अनुमति से साझा होगा। कंसोलिडेटेड रिपोर्ट देखें – आपके नाम से जुड़े सभी बैंक खाते और वित्तीय उत्पाद सूचीबद्ध होंगे।

ये सावधानियां जरूर बरतें

केवल RBI लाइसेंस प्राप्त AA का ही उपयोग करें।
• किसी थर्ड पार्टी या अनधिकृत ऐप पर भरोसा न करें।
• डेटा शेयरिंग पूरी तरह आपकी सहमति पर आधारित है; बिना अनुमति कोई जानकारी साझा नहीं होती।
सबसे आसान विकल्प है Finvu या OneMoney जैसे AA ऐप डाउनलोड करना, जिससे आप तुरंत देख सकते हैं कि आपके PAN/आधार से कितने बैंक खाते जुड़े हैं।
अन्य आधिकारिक तरीके
• आयकर विभाग (Form 26AS / AIS): आयकर पोर्टल पर लॉगिन करके PAN से जुड़े बैंक खातों की जानकारी देखें।
• क्रेडिट रिपोर्ट (CIBIL/Experian/Equifax/CRIF Highmark): इसमें आपके PAN से जुड़े सभी खाते और ऋण दिखते हैं।
• बैंक विशेष पूछताछ: आधार/PAN लेकर शाखा जाएँ और अपने नाम से जुड़े खातों की जानकारी माँगें।
• संचार साथी पोर्टल (DoT): मुख्यतः मोबाइल नंबरों के लिए है, लेकिन कभी कभी धोखाधड़ी वाले खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों की जाँच में मदद करता है।
🚨 यदि आपको संदेह है कि किसी ने आपके नाम पर खाते खोले हैं, तो तुरंत बैंक को सूचित करें और पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार |
12-09-2026