delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा

दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़े अभियान में 1700 किलो ड्रग्स नष्ट किए। राजधानी को 2027 तक नशामुक्त बनाने के लिए विशेष एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस स्टेशन भी बनाया जाएगा।
दिल्ली पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ नष्टीकरण कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और स्पेशल सीपी क्राइम देवेश चंद्र श्रीवास्तव

राजधानी दिल्ली में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ा विस्तार देते हुए दिल्ली पुलिस ने 72 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 1700 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए। इस अभियान के साथ राजधानी में जब्त और नष्ट किए गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा लगभग 46,500 किलोग्राम तक पहुंच गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 13,830 करोड़ रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ेंः पार्टी ड्रग्स इंडिया टू साउथ अफ्रिका वाया दुबई

इस विशेष कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा, क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2027 तक “नशामुक्त दिल्ली” बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए राजधानी के पहले विशेष एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पुलिस स्टेशन की घोषणा भी की गई।

दिल्ली में ड्रग्स नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई

उपराज्यपाल ने कहा कि यह अभियान केवल नशीले पदार्थ नष्ट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उस पूरे नेटवर्क को खत्म करने का प्रयास है जो युवाओं, परिवारों और समाज के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “नशामुक्त भारत” विजन और गृह मंत्री श्री अमित शाह की “जीरो टॉलरेंस” नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि राजधानी में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः ऑपरेशन सतर्क यानि दिल्ली में व्यापक और सार्थक पेट्रोलिंग की नई शुरूआत

दिल्ली पुलिस भी लगातार “ऑपरेशन कवच” जैसे अभियानों के माध्यम से ड्रग्स तस्करों और पेडलर्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों की आर्थिक जांच भी तेज की गई है ताकि उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा सके।

कौन-कौन से नशीले पदार्थ किए गए नष्ट

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और दक्षिण जिला द्वारा जब्त किए गए जिन नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया, उनमें शामिल हैं:

  • 1610 किलोग्राम गांजा
  • 21 किलोग्राम चरस
  • 11 किलोग्राम हेरोइन
  • 591 ग्राम कोकीन
  • 21 किलोग्राम कैनेबिस सैटिवा
  • 30 किलोग्राम अल्प्राज़ोलम टैबलेट्स

NDPS मामलों में लगातार बढ़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में 30 अप्रैल तक NDPS एक्ट के तहत 1129 मामले दर्ज किए गए और 1397 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 11.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी जब्त की गई।

पुलिस ने यह भी बताया कि कई बड़े ड्रग्स पेडलर्स के खिलाफ PITNDPS अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और कई मामलों में निरोधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।

पिछले वर्षों में कितना ड्रग्स नष्ट हुआ

“नशामुक्त भारत अभियान” के तहत पिछले वर्षों में दिल्ली पुलिस द्वारा कई बड़े ड्रग्स नष्टीकरण अभियान चलाए गए। इनमें हजारों किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए।

मुख्य अभियान इस प्रकार रहे:

  • दिसंबर 2022: 2,888 किलोग्राम
  • जून 2023: 15,700 किलोग्राम
  • फरवरी 2024: 10,631 किलोग्राम
  • दिसंबर 2024: 10,601 किलोग्राम
  • वर्ष 2025 में कई चरणों में 6,000 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ नष्ट किए गए।

2027 तक नशामुक्त दिल्ली का लक्ष्य

दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजधानी को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए लगातार बड़े अभियान चलाए जाएंगे। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स पुलिस स्टेशन की स्थापना को इसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन का फोकस अब केवल ड्रग्स बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क को खत्म करने पर भी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
21-09-2026