मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 सोमवार 16 मार्च से प्रारम्भ हो गयी। परीक्षा के प्रथम दिन बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने मधुबनी जिले के सूरज नारायण सिंह देव नारायण गुड़मैता परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, परीक्षा केंद्र का औचक दौरा करते बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय झा

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 सोमवार 16 मार्च से प्रारम्भ हो गयी। परीक्षा के प्रथम दिन बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने मधुबनी जिले के सूरज नारायण सिंह देव नारायण गुड़मैता परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मध्यमा परीक्षा 2026ः औचक निरीक्षण में क्या क्या

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षक तथा शिक्षकों से परीक्षा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

विशेष तैयारी में क्या

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा इस वर्ष मध्यमा परीक्षा के सफल संचालन के लिए विशेष तैयारी की गयी है। परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है तथा बोर्ड की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी, अनुशासित और शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करायी जाए। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों से भी बातचीत की और उन्हें निष्ठापूर्वक परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत शिक्षा के विकास के लिए विद्यार्थियों का परिश्रम और अनुशासन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ेंःमध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी


उल्लेखनीय है कि मध्यमा परीक्षा–2026 का आयोजन 16 मार्च से 19 मार्च तक किया जा रहा है। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली में प्रातःकालीन तथा दूसरी पाली में अपराह्न सत्र की परीक्षा ली जा रही है।
परीक्षा के प्रथम दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। बोर्ड अध्यक्ष के औचक निरीक्षण से परीक्षा व्यवस्था में और अधिक सतर्कता तथा अनुशासन देखने को मिला।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां |
22-07-2026